herzindagi
eco friendly clay utensils cleaning tips

Cleaning Tips: मिट्टी के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका जानें

घर पर मिट्टी के बर्तनों का करती हैं खाना पकाने में इस्‍तेमाल तो उन्‍हें क्‍लीन करने के आसान टिप्‍स जानें। 
Editorial
Updated:- 2021-01-18, 15:03 IST

खाना पकाने के लिए बाजार में तरह-तरह के बर्तन आते हैं। इनमें से मिट्टी के बर्तनों का चलन आजकल काफी देखा जा रहा है। आपको बता दें कि मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने का चलन नया नहीं है। आज भी गांव और छोटे कस्‍बों में घरों में महिलाएं मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाती हैं। 

बेस्‍ट बात तो यह है कि यह बर्तन ईको-फ्रेंडली होते हैं और इनमें पका हुआ भोजन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही मिट्टी के बर्तनों में पके हुए भोजन का स्‍वाद भी बहुत अच्‍छा होता है। 

आजकल बाजार में आपको कई अच्‍छे और बड़े ब्रांड्स में डिजाइनर मिट्टी के बर्तन मिल जाएंगे, जिनमें आप खाना पका सकती हैं। यह बर्तन थोड़े महंगे आते हैं। दरअसल, मिट्टी के बर्तनों को एक से अधिक बार इस्‍तेमाल किया जा सके इसके लिए उनमें विशेष कोटिंग की जाती है। 

इसलिए मिट्टी के बर्तनों में यदि आप खाना पका रही हैं तो उसका रख-रखाव और उसे साफ करने का तरीका भी उचित होना चाहिए। खासतौर पर मिट्टी के बर्तनों को आप स्‍टील के बर्तनों की तरह साफ नहीं कर सकती हैं। इन्‍हें साफ करने का तरीका अलग होता है। 

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मिट्टी के बर्तनों को धोने का सही तरीका क्‍या होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: इस तरह आप भी किचन के लकड़ी के बतर्न को चमकाएं

How to clean clay pots

मिट्टी के बर्तन साफ करने का तरीका 

  • 1. गरम पानी से साफ करें मिट्टी के बर्तन।  
  • 2. नींबू से जाएगी मिट्टी के बर्तनों से खाने की महक। 
  • 3. बेकिंग सोडा और नमक से छुड़ाएं मिट्टी के बर्तनर पर लगे दाग-धब्‍बे। 

1. गरम पानी का करें इस्‍तेमाल 

मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए आप डिशवॉशिंग सोप और डिटर्जेंट का इस्‍तेमाल नहीं कर सकती हैं। यदि आप ऐसा करती हैं तो साबुन मिट्टी के बर्तन के पोर्स में घुस जाएगा और इसके बाद वह बर्तन इस्‍तेमाल करने लायक नहीं बचेगा। मगर मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के बाद उसे धोना बेहद जरूरी है। इसलिए आप मिट्टी के बर्तन में आधे से भी कम मात्रा में पानी भरें और उसे गैस पर गरम करें। ध्‍यान रखें कि आपको पानी उबालना नहीं है। पानी इतना गरम हो कि उसे हाथ से टच किया जा सके। जब पानी गरम हो जाए तो मिट्टी के बर्तन को सॉफ्ट डिशवॉशिंग स्‍क्रब की मदद से साफ करें। यदि आप हार्ड स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करेंगी तो आपके मिट्टी के बर्तन में स्‍क्रैच आ सकते हैं। स्‍क्रब से मिट्टी के बर्तन को साफ करने के बाद उसे साफ पानी से धो लें और फिर धूप में सुखा लें। (नॉनस्टिक कुकवेयर को साफ करने का तरीका)

cleaning clay pots

2.नींबू का करें इस्‍तेमाल 

अगर आपने मिट्टी के बर्तन में कोई मसालेदार व्‍यंजन पकाया है तो जाहिर है, मिट्टी के बर्तन में से मसालों की महक (बर्तनों में आने वाली महक को ऐसे करें गायब) आ रही होगी। यह महक साधारण साफी से नहीं जाएगी। इसके लिए आपको मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर उसमें नींबू का रस और छिलका दोनों डालना होगा और पानी को हल्‍का उबाल आने तक गरम करना होगा। इसके बाद आप सॉफ्ट स्‍क्रब से मिट्टी के बर्तन को साफ कर सकती हैं। इससे आपके मिट्टी के बर्तन से आ रही मसालों की महक गायब हो जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें: प्लास्टिक के बर्तनों से दाग हटाने के लिए अपनाएं ये आसन तरीका

 

3. बेकिंग सोडा और नमक से साफ करें मिट्टी के बर्तन 

जाहिर है, अगर आप गैस पर मिट्टी का बर्तन रख कर भोजन पकाएंगी तो वह निश्चित रूप से काला पड़ सकता है। मिट्टी के बर्तन में मसालों के दाग भी लग सकते हैं। जिससे मिट्टी के बर्तन की दिखावट खराब लगने लग जाती है। यदि आप मिट्टी के बर्तन पर लगे जले और मसालों के दाग छुड़ाना चाहती हैं तो आपको इन बर्तनों को बेकिंग सोडा और नमक से साफ करना चाहिए। इसके लिए पानी को मिट्टी के बर्तन में भरें और उसमें 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा डाल दें। इसके बाद स्‍क्रब में नमक लगाएं और उससे जहां दाग लगे हैं उसे रगड़ें। ध्‍यान रखे आपको हल्‍के हाथों से ही रगड़ना है। हो सकता है, दाग एक बार में पूरी तरह से न जाए, मगर नियमित रूप से खाना पकाने के बाद आप तुरंत मिट्टी के बर्तनों (मिट्टी के बर्तन के हेल्‍थ बेनेफिट्स) साफ कर देंगी तो इन दाग-धब्‍बों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। 

 

 

यह आसान किचन हैक्‍स अगर आपको पसंद आए हैं तो इन्‍हें एक बार आजमा कर जरूर देखें। साथ ही इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी किचन हेक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।