चांदी के बर्तनों को टोमैटो कैचअप से इस तरह करें साफ

अगर आपके चांदी के बर्तन भी गन्दे हो गए हैं तो घर और मौजूद इस एक चीज़ से आप अपने बर्तनों को चमका सकती हैं।

how to wash silver utensils

दियों से जगमग होने वाला त्योहार दिवाली सबको पसंद होता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं। कुछ घरों में दिवाली के दिन चांदी के बर्तनों में खाना खाया जाता है। लेकिन हम चांदी के बर्तनों को रोजाना साफ करने वाले डिटर्जेंट से नहीं धो सकते। इसलिए आज हम आपको बताने वाले है टोमैटो कैटचप से चांदी के बर्तन धोने की क्लीनिंग टिप्स।

टोमैटो कैचअप का इस्तेमाल

tomato katchup

चांदी के बर्तनों को साफ करने के लिए टोमैटो कैचअप का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसका नेचर एसिडिक होता है क्लीनिंग के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। एक पेपर टॉवल में थोड़ा सा सॉस डालें और उससे बर्तन साफ करें। यह बर्तन अच्छे से साफ कर देगा।(लकड़ी के बतर्न को कैसे चमकाएं)

सॉस में मिलाएं बेकिंग सोडा

अगर आपके बर्तन ज्यादा गन्दे हैं या काफी समय से साफ नहीं हुए हैं तो आप सॉस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला कर उसे ब्रश से अच्छे से घिस कर साफ कर सकती हैं। इससे आपके पुराने बर्तनों की गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी और वह नए जैसे हो जाएंगे।

कॉर्न फ्लोर का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

silver utensils

आप अपने चांदी के बर्तनों को साफ करने के लिए कॉर्न फ्लोर(आसानी से बनाएं कॉर्न फ्लोर) और पानी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।चांदी के बर्तन में पहले कॉर्न फ्लोर डेल ओर उसपर हल्का सा पानी डालकर ब्रश से घिसें। ऐसा करने से आपके बर्तन की गंदगी निकल जायेगी।

अन्य तरीकों का भी करें इस्तेमाल

  • बर्तनों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • नींबू और लाइम सोडा भी बर्तनों को साफ करने में कारगर होता है।
  • आप चाहे हो तांबे के बर्तन साफ करने वाले पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • विनेगर और सोडा भी बर्तन साफ करने में असरदार होते हैं।

इेस जरूर पढ़ें-चावल के आटे से बनाएं ये लजीज रेसिपीज, करेंगे सभी पसंद

हम इसी तरह की क्लीनिंग टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image credit- freepik, the home depot, the spruce

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP