
Homemade Utensil Cleaning Powder: खाना बनाते वक्त अक्सर तवा, पतीला, भगोना या कड़ाही की तली बत से बत्तर हो जाती है। नीचे जमी गंदगी अच्छे से साफ न होने के कारण जलते-जलते कालिख की तरह काला पड़ जाता है। अब ऐसे में न केवल बर्तन देखने में गंदा लगता है बल्कि खाना पकने में भी अधिक समय लगता है। जिद्दी कालिख और जमी हुई परत सामान्य डिशवॉश बार से आसानी से साफ नहीं होती। कई बार हम घंटों रगड़ते रहते हैं, जिससे बर्तन पर स्क्रैच तो पड़ जाते हैं लेकिन चमक वापस नहीं आती।
बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले क्लीनर के बजाय आप घर पर ही एक असरदार होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। यह न केवल बर्तनों की कालिख को चुटकियों में साफ कर देता है। नीचे देखें इसे बनाने का तरीका।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सिर्फ 5 मिनट में जली हुई कड़ाही होगी साफ, आजमाएं ये आसान हैक्स


पुराने समय में राख और कोयले से ही बर्तन चमकाए जाते थे। धान की भूसी में सिलिका होता है जो स्क्रबिंग को आसान बनाता है, जबकि कोयला गंध और जिद्दी दागों को खत्म करता है। यह तरीका न केवल किफायती है, बल्कि एल्युमीनियम और लोहे के बर्तनों के लिए सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Small Kitchen के लिए बेस्ट हैं ये 5 Hanging Storage Organizer, मिनट में बदल देंगे किचन का पूरा लुक और दिखेगा सुपर स्पेशियस
तो, अगर आपकी रसोई में कोई जला हुआ बर्तन है, जो साफ नहीं हो रहा है, तो इस स्क्रब को बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।