(lighting diyas rules) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में दीपक जलाने का बहुत ही खास महत्व होता है। यह सकारात्मकता और अग्नि तत्व को दर्शाता है। दीपक का उपयोग बहुत ही विशेष मौको पर किया जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी दीपक जलाने के कई फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर दीपक को सही समय, विधि और सही दिशा में जलाया जाए, तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशआ बनी रहती है।
आपको बता दें, जिस प्रकार सभी देवी-देवताओं के के अलग-अलग भोग, पुष्प और मंत्र होते हैं। ठीक वैसे ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के दीपक जलाएं जाते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि तेल और घी का दीपक कब और किस समय जलाना शुभ माना जाता है।
जानें कब जलाएं घी का दीपक ? (when to light a ghee diya)
सनातन धर्म में गाय को बेहद पवित्र और पुजनीय माना जाता है। साथ ही गाय के दूध और घी का इस्तेमाल करना सबसे शुभ माना गया है। गाय के घी का दीपक जलाने से वास्तु दोष और नकारात्मकता दूर हो सकता है और वातावरण शुद्ध रहता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसलिए अगर आप घी का दीपक जला रहें हैं, तो शाम के समय मुख्य द्वार पर जलाएं । इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) बेहद प्रसन्न होती हैं। घी का दीपक देवी-देवता के दायीं ओर जलाना शुभ माना जाता है।
घी का दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बत्ती खड़ी हुई होनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - सपने में पूजा की तैयारी करना देता है शुभ संकेत, जानें
जानें कब जलाएं तेल का दीपक ? (when to light oil diya)
तेल का दीपक (दीपक जलाने के नियम) देवी-देवताओं की पूजा में जलाना बहुत शुभ माना जाता है। बता दें, चमेली के तेल का दीपक जलाने से हनुमान जी बेहद प्रसन्न होते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसे जलाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें । इससे व्यक्ति के सभी दुख दूर हो सकते हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और तरक्की के सभी रास्ते खुल जाते हैं।
अगर आप सरसों के दीपक जला रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा लाल धागे से बनी हुई बत्ती या कलावा का इस्तेमाल करें।
अगर आप तिल के तेल का दीपक जला रहे हैं, तो पीली बत्ती का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें - जानें राहुकाल में कौन से काम करने की शास्त्रों में है मनाही
दीपक जलाने के दौरान करें इस मंत्र का जाप (Chant this mantra while lighting diya)
दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
- शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।। दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:। दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोस्तुते।।
अगर आप सरसों और घी का दीपक जला रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों