(worship in dream) सपने में बहुत सारी चीजें ऐसी दिखाई देती है, जो हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी होती है। कई बार ऐसा होता है कि सपने में हमें विचित्र चीजें भी दिखाई देती हैं, जो हमें विचलित कर देती हैं। सपने में दिखने वाली चीजें हमारे भविष्य के बारे में संकेत देती है।
ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि सपने में पूजा की तैयारी करते हुए देखने का मतलब क्या होता है। यह क्या संकेत देती है और स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ माना जाता है या अशुभ माना जाता है।
अगर सपने में पूजा की थाली दिखाई दे, तो ऐसा सपना यह संकेत देता है कि आपके घर कोई नया मेहमान आने वाला है। आपको भविष्य में नया जमीन, संपत्ति या गाड़ी खरीद सकते हैं। आपके आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। यह सपना यह भी संकेत देता है कि घर के किसी सदस्य की शादी पक्की हो सकती है।
अगर आप सपने में खुद को पूजा-पाठ करते हुए देखते हैं, तो यह सपना यह संकेत देता है कि आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ने वाली है। आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है। आपको धन लाभ भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Sapne Me Khud ko Puja Karte Dekhna: सपने में खुद को पूजा करते हुए देखने का क्या है मतलब
सपने में किसी देवता की पूजा करना यह संकेत देता है कि आपके ऊपर ईश्वर की असीम कृपा रहने वाली है, लेकिन अगर आप सपने में किसी मृत व्यक्ति की पूजा कर रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको दान पिंड और अनुष्ठान करने की आवश्यकता है।
अगर आपको सपने में पूजा का कलश दिखाई दे, तो इसका मतलब यह है कि आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही आपको अचानक धन लाभ (धन लाभ उपाय) होने की भी संभावना है।
इसे जरूर पढ़ें - सपने में पूजा का दीया जलते या बुझते हुए देखने का क्या है मतलब, मिलते हैं ये शुभ-अशुभ संकेत
अगर आपको सपने में पूजा का सामान दिखाई दे, तो इसका मतलब यह है कि आपके घर अनुष्ठान हो सकता है। अगर आपके घर में कोई सदस्य बीमार चल रहा है, तो उसका स्वर्गवास भी हो सकता है।
अगर आपको सपने में नारियल (नारियल के उपाय) दिखाई देता है, तो इसका मतलब यह है कि आपको शुभ अवसर की प्राप्ति होने की संभावना है। आपके घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
अगर आप सपने में खुद को पूजा की तैयारी करते हुए देख रहे हैं, तो संकेत बहुत शुभ माना जाता है और अगर आप सपने से संबंधित और आर्टिकल्स पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।