Sat Mar 21, 2026 | Updated 08:51 PM IST HZ Awards 2026
image

मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान के बाद करें इन चीजों का दान, जानें महत्व

Makar Sankranti Daan: मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान का भी काफी महत्व है। अगर आप भी माघ मेले में स्नान करके कुछ दान करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप कुछ खास चीजें जरूरतमंदों को दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 17:30 IST

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। कहीं पर उत्तरायण इस दिन मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों के खाने और दान देने का काफी महत्व होता है। ऐसे में अगर आप माघ मेला शाही स्नान के लिए जा रही हैं, तो वहां पर भी जरूरतमंद लोगों को कुछ खास चीजें दान में दे सकती हैं, ताकि आप पुण्य का काम कर सके और इसका लाभ प्राप्त कर सके। आइए आर्टिकल में बताते हैं किन चीजों का दान करना होता है शुभ।

मकर संक्रांति पर शाही स्नान का महत्व

मकर संक्रांति के दिन गंगा, यमुना या त्रिवेणी संगम में शाही स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आत्मा शुद्ध होती है। खासतौर पर माघ मेले के दौरान किया गया स्नान मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुल जाता है। साथ ही स्नान के बाद किए गए दान कई गुना फलदायी होता है। मकर संक्रांति पर दान करने से पितृ दोष, ग्रह दोष और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

1 - 2026-01-09T163358.520

मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान के बाद किन चीजों का करें दान

  • आप मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान के बाद तिल और गुड़ का दान कर सकती हैं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं।
  • गर्म कपड़े या कंबल का भी आप दान कर सकती हैं। इससे शनि दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • अन्न और चावल का करें दान ये महादान के बराबर होता है। इसलिए आप इसे जरूर करें, ताकि आपके स्नान और मकर संक्रांति का त्योहार आपके लिए शुभ रहे।
More For You

2 - 2026-01-09T163354.313

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti पर बनती है खिचड़ी और Ekadashi के दिन नहीं खाते चावल, ऐसे में क्या करें? पंडित जी से जानें सही उत्तर

इन चीजों का दान करके आप भी पुण्य प्राप्त कर सकती हैं और माघ मेले में स्नान का मौका प्राप्त कर सकती हैं। आप चाहें तो स्नान के बाद दान कर सकती हैं या बाद में दान कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि जो भी जरूरी दान करें सही समय पर करें, ताकि इसका सही फल प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: गुड़ और तिल का दान क्यों माना जाता है शुभ? जानें धार्मिक महत्व

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;