नवरात्रि का त्योहार बेहद खास होता है। इन दिनों में माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार 22 सितंबर 2025 से हो रही है। साथ ही 2 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। इन दिनों की खास बात यह है कि इस दौरान घरों में सांझी माता को विराजमान किया जाता है। इनकी पूजा पूरे विधि विधान के साथ की जाती है। सांझी पर्व मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे प्रदेशों में मनाया जाता है। वहां पर मिट्टी की सांझी बनाकर गोबर से दीवार पर लगाई जाती है। साथ ही रोजाना माता की पूजा होने के बाद भोग भी लगाया जाता है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से आर्टिकल में जानते हैं सांझी माता की पूजन विधि और धार्मिक महत्व क्या है?
सांझी की पूजा करना सबसे खास होता है, लेकिन इससे ज्यादा खास सांझी माता को बनाना होता है। लोग मिट्टी से सांझी माता की मूर्ति बनाते हैं। जब यह सूख जाती है, तो इसमें रंग भरते हैं। कुछ लोग माता की मूर्ति को सितारे और मिरर से सजाते हैं। इसके बाद माता को चूड़ी, बिंदी व श्रृंगार किया जाता है। फिर इन्हें दीवार पर लगाया जाता है। इस तरह के लोग सांझी माता को बनाते हैं।
सांझी माता की पूजा धन-संपत्ति, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति है, के लिए की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कुवांरी कन्याएं सुयोग्य वर और सुखद वैवाहिक जीवन पाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप सांझी माता की पूजा नियमित तरीके से कर सकती हैं। इससे जीवन सुखमय बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: महाकाली को कब और कैसे चढ़ाएं नींबू की माला?
सांझी माता की पूजा करने से घर में किसी तरह की कोई समस्याएं नहीं आती है। साथ ही जीवन में शांति बनी रहती है। इसलिए यह पूजा घरों में की जाती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।