image

Makar Sankranti 2026 Daan: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा

 Makar Sankranti Daan 2026:  मकर संक्रांति के दिन अगर आप भी कुछ दान करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप कुछ वस्तुओं की लिस्ट बनाएं और इसे दान जरूर करें। इससे पितृदोष से छुटकारा मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 18:44 IST

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और जप करना शुभ माना जाता है, और पितृदोष जैसे कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन किया गया दान विशेष फलदायी माना जाता है। आपको इस शुभ कार्य को करने के लिए दान में दी जाने वाली चीजों की लिस्ट को तैयार करना है, ताकि आपको पुण्य प्राप्त हो सके।

मकर संक्रांति पर दान क्यों होता है खास?

हिंदू धर्म के अनुसार, मकर संक्रांति पर सूर्यदेव और पितरों दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। कुंडली के दोष शांत होते हैं। घर में सुख-समृद्धि आती है। पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन दान जरूर देना चाहिए, ताकि आपके जीवन की परेशानियां दूर हो सके।

3 - 2026-01-06T124332.265

मकर संक्रांति के मौके पर किन चीजों का करें दान

मकर संक्रांति को हर जगह पर अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में दान का भी अलग महत्व होता है।

  • मकर संक्रांति के मौके पर आप आप किचड़ी का दान करें। खिचड़ी का दान सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर आप खिचड़ी का दान करते हैं, तो इसके कई सारे लाभ प्राप्त होते है और जीवन में कभी भी अन्न की कमी दूर नहीं होती है। इसलिए आप खिचड़ी का दान जरूर करें।

1 - 2026-01-06T124316.062

  • सर्दी के मौसम में आप जरूरतमंदों को कंबल दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इससे आपके पितृ प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं।
  • तिल और गुड़ का दान भी शुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष शांत होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए आप इस चीज का दान भी मकर संक्रांति के दिन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Holy Snan Dates 2026: मकर संक्रांति से कार्तिक पूर्णिमा तक इस साल पवित्र स्नान के लिए ये 5 तिथियां हैं बहुत खास, आप भी जानें पूरी लिस्ट

मकर संक्रांति के दिन चीजों के दान का सही समय और विधि

  • इसके लिए आप ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
  • फिर आप सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
  • पितरों का ध्यान करते हुए दान करें।
  • “ॐ पितृभ्यः नमः” मंत्र का जप करें।

3 - 2026-01-06T124314.491

यह भी पढ़ें- Magh Mela Daan 2026: माघ मेले में क्यों किया जाता है दान? जानें कौन से पाप हो जाते हैं नष्ट

इस तरह से आप मकर संक्रांति के मौके पर दान करके पुण्य कमा सकती हैं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं, ताकि जीवन में किसी तरह की परेशानी न आए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;