(Auspicious day to donate jaggery) आमतौर पर सभी के घरों में गुड़ पाया जाता है। इसका उपयोग भोजन के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी विशेष रूप से किया जाता है। इतना ही नहीं, गुड़ औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि गुड़ जितना मिठास से भरा होता है। उतना ही जिंदगी में मिठास घोलने का काम करता है।
गुड़ किस्मत को भी चमका सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में दिन के हिसाब से दान करने के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर सही दिन पर सही चीजों का दान किया जाए, तो व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि गुड़ का दान किस दिन करना शुभ माना जाता है।
मंगलवार के दिन करें गुड़ का दान (Donate jaggery on Tuesday)
अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, तो मंगलवार के दिन गुड़ का दान विशेष रूप से करें। इतना ही इस दिन हनुमान (हनुमान जी मंत्र) मंदिर जाएं और बजरंगबली को भोग लगाएं। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसलिए गुड़ का दान मंगलवार के दिन दान करने से हनुमान जी के साथ-साथ मंगलदेव भी प्रसन्न हो सकते हैं।
गुरुवार के दिन करें गुड़ का दान (Donate jaggery on Thursday)
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इतना ही अगर आप गुरुवार के दिन गुड़ का दान कर रहे हैं, तो साथ में काले तिल का भी दान करें। इससे अगर आपके विवाह में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही होगी, तो उससे छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - गुड़ का एक टुकड़ा बदल सकता है आपकी किस्मत, आजमाएं ये चमत्कारी उपाय
शुक्रवार के दिन करें गुड़ का दान (Donate jaggery on Friday)
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन गुड़ माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को भोग लगाएं। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और धन हानि से भी बचा जा सकता है। इतना ही नहीं अगर आपके व्यापार में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो शुक्रवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे धन लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शादी में हो रही है देरी तो हल्दी के ये टोटके आएंगे काम
शनिवार के दिन करें गुड़ का दान (Donate jaggery on Saturday)
शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित है। इस दिन गुड़ का दान करने से शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं अगर आपके नौकरी में किसी भी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो शनिवार के दिन गुड़ का दान अवश्य करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आप गुड़ का दान कर रहे हैं, तो दिन के हिसाब से करें। इससे लाभ हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों