शक्तिपीठ हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। इन स्थानों पर माता की उपासना करने से भक्तों को मोक्ष प्राप्त होता है। शक्तिपीठ आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र माने जाते हैं। यहां ध्यान करने से मन शांत होता है और आत्मज्ञान प्राप्त होता है। शक्तिपीठों की उत्पत्ति से जुड़ी कई कथाएं हैं, लेकिन सबसे प्रसिद्ध कथा भगवान शिव और माता सती से जुड़ी है। जब दक्ष प्रजापति ने सती का विवाह शिव से करने से इनकार कर दिया था, तब सती ने यज्ञकुंड में आत्मदाह कर लिया था। शिव ने क्रोधित होकर दक्ष के यज्ञ को नष्ट कर दिया और सती के मृत शरीर को लेकर ब्रह्मांड में घूमने लगे।
शिव के विलाप पर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के अंगों को भिन्न कर दिया था। जहां-जहां सती के शरीर के अंग गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। भारत में 51 प्रमुख शक्तिपीठ माने जाते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि माता सती का कपाल किस स्थान पर गिरा था।
इस स्थान पर गिरा था माता सती का कपाल
ऐसा कहा जाता है कि मां सती का कपाल कांगड़ा के धौलाधार की पहाड़ियों पर स्थित कुनाल पत्थरी पर गिरा था। जिसे आज कपालेश्वरी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस मंदिर में आकर दर्शन और पूजन करता है। उसे सभी रोगों से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती है। कहते हैं, कि अगर आपको कोई मनोकामना है, जो आप पूरी करना चाहते हैं, तो इस मंदिर में विधिवत रूप से माता की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - दक्षिण में स्थित इन 4 शक्तिपीठों के जरूर करें दर्शन
कुनाल पत्थरी मंदिर का महत्व
मां कुनाल पत्थरी मंदिर में माता के कपाल के ऊपर एक पत्थर हमेशा पानी से भरा रहता है। ऐसी मान्यता हैकि जब भी इस पत्थर पर पानी सूखने लगता है, तो यहां बारिश होने लगती है। यहां मा कभी भी पानी की कमी नहीं होने देती है। पत्थर में पानी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। कहते हैं, कि जो व्यक्ति इस पानी को पी लेता है, उसे सभी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - मध्य प्रदेश में स्थित हैं मां शक्ति के ये दो शक्तिपीठ, आप भी कर सकते हैं दर्शन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों