घर के मंदिर पर जरूर बाधें ये एक चीज, वास्तु दोष होगा दूर

मंदिर में आप बहुत सी चीजें स्थापित करते होंगे जिससे शुभता घर में बनी रहे। ठीक ऐसे ही घर के मंदिर में एक वस्तु को रखने का बहुत महत्व माना गया है। 

ghar ke mandir par tulsi mala latkane ki vidhi

Ghar Ke Mandir Par Kya Latkana Chahiye: घर में आप सभी के मंदिर तो अवश्य होगा। मंदिर में आप बहुत सी चीजें स्थापित करते होंगे जिससे शुभता घर में बनी रहे। ठीक ऐसे ही घर के मंदिर में एक वस्तु को रखने का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि मंदिर के ऊपरी भाग में इस एक वस्तु को रखने से मंदिर और घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर मंदिर के ऊपरी भाग में क्या रखना या टांगना चाहिए जिससे घर में सकारात्मकता का प्रवेश हो सके और वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाए।

घर के मंदिर पर टांगे तुलसी की माला

it is ok to wear someone else watch hindi

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो उस पौधे में से कुछ पत्तियां तोड़ लें और उन पत्तियों को लाल धागे में पिरोकर मंदिर के ऊपरी भाग में अगर रखने का स्थान है तो रख दें और अगर खूंटी पर टांगने का स्थान है तो टांग दें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की पत्तियों से बनी माला को मंदिर में रखने या मंदिर पर टांगने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

इसके अलावा, ऐसा करने से घर में मौजूद कैसी भी नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में सकारात्मकता का प्रवेश होता है।

is it good to wear someone else watch hindi mein

घर में मौजूद बुरी शक्तियों का नाश होता है और अगर पूजा से जुड़ा कोई दोष कभी आपको लगा हो जिसकी वजह से अशुभ अप्रिनमा नजर आ रहे हों तो वह भी दूर हो जाते हैं और दोष पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।

यह भी पढ़ें:रात को कपूर जलाने के क्या लाभ हैं?

घर के मंदिर में तुलसी की पत्तियों की माला टांगने या रखने से ग्रह भी शांत होते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में जहां मंदिर होता है या देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं, वहां ग्रहों का भी वास होता है। ऐसे में अगर तुलसी के पत्तों की माला को मंदिर में टांगा या रखा जाये तो इससे ग्रह दोष मिटता है और ग्रहों की कृपा प्राप्त होती है।

अगर आप भी वास्तु दोष से परेशान हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर के मंदिर पर कौन सी एक चीज लटकानी चाहिए जिससे वास्तु दोष दूर हो सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP