herzindagi
raat mein kapoor kyu jalana chahiye

रात को कपूर जलाने के क्या लाभ हैं?

जहां एक ओर धार्मिक दृष्टि से कपूर को पूजा के दौरान जलाना शुभ और दिव्य शक्तियों के संचार का प्रतीक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष और वास्तु में कपूर को नकारात्मकता को दूर करने वाला बताया गया है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-22, 11:34 IST

Raat Mein Kapoor Jalane Ke Labh: कपूर का हिन्दू धर्म, ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व माना गया है। जहां एक ओर धार्मिक दृष्टि से कपूर को पूजा के दौरान जलाना शुभ और दिव्य शक्तियों के संचार का प्रतीक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष और वास्तु में कपूर को नकारात्मकता को दूर करने वाला बताया गया है। हालांकि कपूर जलाना जितना महत्वपूर्ण माना जाता है उतना ही जरूरी है कपूर जलाने का समय। अमूमन तौर पर घरों में कपूर पूजा के समय सुबह और शाम जलाया जाता है, लेकिन कपूर को रात में भी जला सकते हैं। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कपूर को रात में जलाने से क्या लाभ मिलते हैं। 

रात में कपूर जलाने से क्या होता है?

what happens if we burn camphor at night

ऐसा माना जाता है कि रात में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा होता है। वहीं, कपूर में इतनी शक्ति होती है कि वह नकारात्मकता को नष्ट कर सकारात्मकता का संचार करता है। एस एमें रात को कपूर जलाने से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है और पॉजिटिव एनर्जी ज्यादा से ज्यादा फैलने लगती है।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?

इसके अलावा, कपूर को टोटके के रूप में भी जलाया जा सकते हैं। ध्यान रहे यह टोटका या उपाय सात्विक है, किसी को हानि पहुंचाने के लिए नहीं। आप कपूर को रात में जलाकर अगर उसका धुआं घर और परिवार के सदस्यों के ऊपर करें तो इससे घर या परिवार को लागु बुरी नजर उतर जाती है। 

कपूर को रात के समय जलाकर अगर उसका धुआं घर की तिजोरी में किया जाए तो इससे धन बाधित करने वाले दोष दूर होने लग जाते हैं। घर की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगता है। तंगी, दरिद्रता, कर्ज, अधिक खर्च आदि समस्याएं नष्ट हो जाती हैं। मां लक्ष्मी का घ में वास होता है। 

यह भी पढ़ें: क्या ऑफिस डेस्क पर रखना चाहिए शीशा?

कपूर को रात के समय जलाना सुबह और शाम के अपेक्षा ज्यादा सिद्धकर माना जाता है।   

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रात के समय कपूर जलाने का क्या है महत्व और साथ ही, कौन से लाभ होते हैं प्राप्त। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

image credit: herzindagi   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।