herzindagi
what does it means if we keep dieties standing idols at home hindi

घर में देवी-देवताओं की खड़ी मूर्ति रखने से क्या होगा?

आप सभी के घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तो अवश्य होंगी। मगर क्या आपने मूर्तियों की मुद्रा पर कभी ध्यान दिया है। यानी कि आपके घर में जिस भी देवी-देवता की मूर्ति है वह बैठी मुद्रा में हैं या खड़ी मुद्रा में। 
Editorial
Updated:- 2024-03-13, 15:46 IST

Ghar Mein Devi Devtaon Ki Khadi Murti Rakhne Ka Kya Matlab Hai: आप सभी के घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां तो अवश्य होंगी। मगर क्या आपने मूर्तियों की मुद्रा पर कभी ध्यान दिया है। यानी कि आपके घर में जिस भी देवी-देवता की मूर्ति है वह बैठी मुद्रा में हैं या खड़ी मुद्रा में। अगर नहीं तो आज इस लेख में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स हमें बताएंगे कि घर में खड़ी मुद्रा में मूर्ति होने का क्या अर्थ होता है। 

क्या घर में देवी-देवताओं की खड़ी मूर्ति रख सकते हैं? 

should we keep dieties standing idols at home

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि घर में हमेशा किसी भी देवी या देवता की बैठी मुद्रा में ही प्रतिमा होनी चाहिए। घर में कभी भी खड़ी मुद्रा में देवी या देवताओं की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में खड़ी मुद्रा रखना इस बात का प्रतीक है कि वह चल मुद्रा में हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या घर की तिजोरी में रखनी चाहिए देवी-देवताओं की मूर्ति?

चल मुद्रा यानी कि देवी या देवता अगर खड़ी मुद्रा में हों तो इसका अर्थ ये माना जाता है कि वह देवी या देवता कुछ ही समय के लिए घर में पधारे हैं और फिर अपनी कृपा उस घर पर करने के बाद वह पुनः घर से लौट जाएंगे यानी कि चले जाएंगे। उनका निवास अस्थाई होता है।

should dieties standing idols be kept at home

वहीं, बैठी हुई मुद्रा में किसी भी देवी या देवता की प्रतिमा को इस बात का प्रतीक माना जाता है कि वह देवी-देवता घर में स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं और वह घर से अपनी कृपा और अपना स्थान कभी नहीं छोड़ेंगे। इसी कारण से घर में हमेशा बैठी मुद्रा में प्रतिमा रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi Idol: रसोई में भी रखी जाती है मां लक्ष्मी की मूर्ति, जानें महत्व और लाभ

घर में अगर देवी-देवताओं की खड़ी मुद्रा है तो उसे मंदिर में दे आएं और घर में बैठी मुद्रा में प्रतिमाएं लाएं लेकिन अगर घर के मंदिर (मंदिर जानें के लाभ) में कोई खड़ी प्रतिमा आप स्थापित कर चुके हैं तो फिर उसे हटाएं न उसकी रोजाना पूजा करते रहें। स्थापना के बाद मूर्ति को सिर्फ खंडित होने पर ही हटाया जाता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में देवी-देवताओं की खड़ी मूर्ति रखनी चाहिए या नहीं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: amazon, herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।