benefits of keeping bhagavad gita at home

Bhagavad Gita Rakhne Ke Labh: भगवदगीता को पढ़ने से ही नहीं, घर में रखने भर से भी मिलते हैं ये लाभ

यह माना जाता है कि जहां भगवदगीता मौजूद होती है, वहां भगवान श्री कृष्ण स्वयं उपस्थित होते हैं जिससे उस घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है। गीता एक ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है जो घर के सदस्यों के जीवन और सोच पर गहरा प्रभाव डालती है। 
Editorial
Updated:- 2025-12-20, 10:00 IST

भगवद गीता केवल हिन्दू धर्म का एक पूजनीय ग्रंथ नहीं है बल्कि यह स्वयं भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया जीवन दर्शन है। इसमें कर्म, धर्म, भक्ति और ज्ञान के गूढ़ रहस्यों का वर्णन है। अक्सर लोग सोचते हैं कि गीता के लाभ केवल इसे पढ़ने और समझने से ही प्राप्त होते हैं, लेकिन हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गीता को अपने घर में उचित स्थान पर रखने मात्र से ही अनेक सकारात्मक लाभ मिलने लगते हैं। यह माना जाता है कि जहां गीता मौजूद होती है, वहां भगवान श्री कृष्ण स्वयं उपस्थित होते हैं जिससे उस घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है। गीता एक ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है जो घर के सदस्यों के जीवन और सोच पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि घर में भगवदगीता रखने मात्र से क्या लाभ मिलते हैं? 

घर में भगवदगीता रखने के लाभ 

भगवद गीता को घर के मंदिर या पवित्र स्थान पर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यह माना जाता है कि गीता की उपस्थिति नकारात्मक शक्तियों और बुरी नज़र को घर से दूर रखती है।

ghar mein bhagavad gita rakhne ke labh

जिस घर में गीता होती है, वहां के सदस्यों में स्वाभाविक रूप से धैर्य, संयम और सत्य के प्रति आस्था बढ़ती है। गीता का सार हमें यह सिखाता है कि जीवन में दुख और सुख दोनों ही क्षणिक हैं और हमें केवल अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: क्या भगवद गीता गिफ्ट में दे सकते हैं? जानें पंडित जी से

घर में गीता रखने से परिवार के सदस्यों के मन में धर्म के प्रति सम्मान और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है जिससे आपसी मतभेद कम होते हैं और शांतिपूर्ण माहौल बना रहता है।

ज्योतिषीय दृष्टि से, भगवद गीता का संबंध देवगुरु बृहस्पति और सूर्य से माना जाता है जो ज्ञान, मान-सम्मान और भाग्य के कारक हैं। गीता को घर में रखने से बृहस्पति और सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है जिससे ज्ञान में वृद्धि होती है, मान-सम्मान बढ़ता है और भाग्य का साथ मिलता है।

ghar mein bhagavad gita rakhne ka mahatva

मानसिक स्तर पर गीता का होना एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है। परिवार में जब भी कोई कठिन परिस्थिति आती है तो गीता की उपस्थिति से एक अज्ञात आत्मबल मिलता है।

यह भी पढ़ें: भगवद गीता और श्री मद्भागवत में क्या है अंतर?

इसके प्रभाव से लोग समस्याओं का सामना अधिक साहस और समझदारी के साथ करते हैं। इस प्रकार गीता को घर में रखना समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक प्रगति का सूचक माना जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;