Kya Tijori Mein Bhagwan Ki Murti Rakh Sakte Hain: जब भी हम घर में कसी भी देवी या देवता कि प्रतिमा लेकर आते है तो उसे घर के मंदिर में स्थापित करते हैं। वहीं, कुछ लोग देवी-देवताओं की प्रतिमा को तिजोरी में भी विराजित करते हैं।
विशेष रूप से मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कुबेर देव और गणेश जी की मूर्ति घर की तिजोरी में लोगों द्वारा रखी जाती हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या घर की तिजोरी में भगवान की मूर्ति रखना सही है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।
क्या घर की तिजोरी में देवी-देवताओं की मूर्ति रख सकते हैं? (Is It Good To Keep Deities Idol In Locker)
ऐसा माना जाता है कि देवी-देवताओं की प्रतिमा उस स्थान पर रखनी चाहिए जहां से उनकी रोजाना पूजा-सेवा की जा सके। साथ ही, उनके रोजाना दर्शन हो सकें जिससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है उनके दर्शनों से मिलने वाली सकारात्मकता हम तक पहुंच सके।
यह भी पढ़ें:तिजोरी में जरूर रखें ये 8 चीजें, धन धान्य से भर जाएगा घर
ऐसे में अगर तिजोरी में भगवान की स्थापना करते हैं तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि तिजोरी फिर बंद न की जाए। सीधे-सीधे कहें तो भगवान को तिजोरी में रखा जा सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि तिजोरी का द्वार खुला रहे और बंद न किया जाए।
इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि तिजोरी में भगवान की मूर्ति स्थापित करने के बाद भी उनकी नियमित पूजा और आरती करनी चाहिए। तभी तिजोरी में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमा सिद्ध होती है और उनकी स्थापना का शुभ प्रभाव घर और घर के सदस्यों पर नजर आता है।
यह भी पढ़ें:Vastu Tips: पैसों को रखने के लिए ये दिशा होते हैं बेहद शुभ, कभी खाली नहीं होती है तिजोरी
घर की तिजोरी में अगर भगवान की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि नियमित रूप से भगवान की प्रतिमा को तिजोरी से निकाल कर स्वच्छ करें और देवी-देवता का तिलक कर उनका श्रृंगार भी करें। साथ ही, देवी-देवता को उनके प्रिय पुष्प भी चढ़ाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर की तिजोरी में भगवान की प्रतिमा रखनी चाहिए या नहीं और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों