gudi padwa  shubh yog

Gudi Padwa 2024: 30 साल बाद गुड़ी पड़वा पर इन 4 राशियों को सकता है भारी धन लाभ

गुड़ी पड़वा का मराठी समुदाय में बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि इस पर्व से उनके नए साल की शुरुआत होती है। इसके अलावा, गुड़ी पड़वा के दिन ही चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होता है जो हिन्दू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-29, 23:00 IST

Gudi Padwa 2024 Shubh Yoga: गुड़ी पड़वा का मराठी समुदाय में बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि इस पर्व से उनके नए साल की शुरुआत होती है। इसके अलावा, गुड़ी पड़वा के दिन ही चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ होता है जो हिन्दू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस साल हिन्दू और मराठी नव वर्ष के मौके पर 30 साला बाद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वाथ सिद्धि योग एक साथ आ रहे हैं और इसके अलावा, इस दिन शश राजयोग का भी निर्माण हो रहा है जो धन-संपदा के लिए जाना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि शश राजयोग के कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

गुड़ी पड़वा 2024 शुभ योग का मेष राशि पर प्रभाव 

gudi padwa  ka shubh yog

मेष राशि के जातकों को गुड़ी पड़वा पर पड़ने वाले शश राजयोग के कारण भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। मेष राशि के जातकों को नया वाहन खरीदना इस दौरान शुभ रहेगा। 

यह भी पढ़ें: वृंदावन के सभी वृक्ष टेढ़े क्यों हैं?

गुड़ी पड़वा 2024 शुभ योग का वृषभ राशि पर प्रभाव 

वृषभ राशि के लोगों के लिए गुड़ी पड़वा पर पड़ने वाला शश राजयोग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वृषभ राशि के विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ भी मिलने वाला है। 

गुड़ी पड़वा 2024 शुभ योग का धनु राशि पर प्रभाव 

शश राजयोग के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को प्रेम संबंध में लाभ होगा। अगर आप विवाह करने के इच्छुक हैं तो आपके विवाह के योग बनेंगे और धन में वृद्धि के भी संकेत हैं। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: क्या विवाहित महिलाएं लगा सकती हैं चंदन का टीका?

गुड़ी पड़वा 2024 शुभ योग का मकर राशि पर प्रभाव 

शश राजयोग का प्रभाव मकर राशि के जातकों को भाग्य का साथ दिलाएगा। आपके सभी काम निर्विघ्न संपन्न होंगे और माता-पिता के सहयोग से आपको आगे बढ़ने का मार्ग भी मिलेगा। पुराना विवाद खत्म होगा।    

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गुड़ी पड़वा पर कौन सी राशियों को सकता है भारी धन लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;