Kya Married Women Chandan Laga Sakti Hain: हिन्दू धर्म में चंदन या चंदन का तिलक लगाना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। चंदन का तिलक लगाने के कई लाभ भी होते हैं। हालांकि चंदन का तिलक लगाने के कई नियम भी मौजूद हैं जिनका पालन आवश्य माना गया है। इन्हीं नियमों में से एक है कि चंदन का तिलक किन्हें लगाना चाहिए और किन्हें नहीं। अब सवाल यह उठता है कि क्या शादीशुदा महिलाएं चंदन का तिलक लगा सकती हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
शास्त्रों के अनुसार, चंदन या चंदन का तिलक धार्मिक कार्यों, शादी-विवाह, त्यौहार आदि के अवसर पर जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंदन में इतनी शक्ति होती है कि वह व्यक्ति तक पहुंचने वाली हर नकारात्मकता को नष्ट कर देता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Tilaka: माथे के अलावा गले, भुजा और छाती पर क्यों लगाया जाता है तिलक
ऐसे में बच्चे से लेकर बड़े तक, कुंवारों से लेकर शादीशुदा तक और पुरुषों से लेकर महिलाओं तक सभी को चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि महिलाओं के कपोल यानी कि माथे में दोनों प्रकार की ऊर्जाओं का वास होता है।
जहां अविवाहित महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा के मुकाबले ज्यादा होती है वहीं, शादीशुदा महिलाओं में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह जल्दी होता है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि बुरी ऊर्जा शादीशुदा महिलाओं को जल्दी घेरती हैं।
यह भी पढ़ें: Vaishnav Tilak: क्या होता है वैष्णव तिलक और क्यों इसे लगाने से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं भगवान विष्णु?
ऐसे में शादिशिदा महिलाओं को चंदन का तिलक अवश्य लगाना चाहिए। अगर विवाहित महिलाएं चंदन का लेप रोजाना लगाएं तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे कहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान चंदन का तिलक नहीं लगाना चाहिए जबकि यह गलत है।
मासिक धर्म के दौरान तो विशेष रूप से चंदन या चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चंदन का तिलक लगाने से मासिक धर्म के दौरान जो तनाव, चिंता, घबराहट आदि पैदा होती है चंदन या चंदन का तिलक उसे दूर करने में सहायक सिद्ध होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या शादीशुदा महिलाएं चंदन का तिलक लगा सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।