Vaishnav Tilak: हिन्दू धर्म में ललाट यानी कि माथे को सूना रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसी कारण से ही हिन्दू धर्म में मस्तक पर तिलक लगाने का अत्यधिक महत्व है। धर्म ग्रंथों में कई प्रकार के तिलक का उल्लेख मिलता है। इन्हीं में से एक है वैष्णव तिलक। आज हम आपको हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वैष्णव तिलक से जुड़ी कई रोचक और महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं.
माथे पर उल्टा त्रिकोण रूपी तिलक जिसके ऊपर के भाग की लकीर न बनी हो उसे वैष्णव तिलक कहते हैं। सरल शब्दों में समझाएं तो 'V' शेप में लगाया जाने वाला तिलक वैष्णव तिलक कहलाता है। यह तिलक नाक के मध्य से शुरू हो कर सिर पर जहां से बाल शुरू होते हैं वहां तक लगाया जाता है। विशेष बात यह है कि इस तिलक को केवल और केवल गोपी चंदन से ही लगाने का विधान है।
इसे जरूर पढ़ें:Marigold In Puja: धार्मिक कार्यों में अन्य पुष्पों की अपेक्षा क्यों अधिक शुभ माना जाता है गेंदे का फूल?
वैष्णव तिलक की परंपरा वैष्णव भक्तों ने शुरू की थी। भगवान विष्णु (कैसे कहलाए भगवान विष्णु नारायण) और भगवान श्री कृष्ण भी अपने मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाते हैं।दरअसल, श्री कृष्ण और भगवान विष्णु द्वारा इस तिलक को लगाए जानें के कारण ही इसका नाम वैष्णव तिलक पड़ा।यूं तो इस तिलक को कोई भी धारण कर सकता है लेकिन विष्णु और कृष्ण भक्तों के लिए यह तिलक लगाना अनिवार्य और शुभ दोनों ही माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:जानिए वास्तु के अनुसार तुलसी के साथ किन पौधों को नहीं रखना चाहिए
तो ये थी वैष्णव तिलक से जुड़ी समस्त जानकारी।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।