Ganga dussehra  what to offer for good Luck

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को लगाएं इन चीजों का भोग, सौभाग्य में होगी वृद्धि

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय करने से लाभ हो सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-08, 07:30 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और पूजा-पाठ करने करने के साथ-साथ दीपदान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही नहीं इस दिन गंगा स्नान से पितृ भी प्रसन्न हो सकते हैं। बता दें, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मां गंगा का अवतरण हुआ। इसलिए हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाई जाती है। अब ऐसे में इस दिन मां गंगा को भोग लगाना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

मां गंगा को लगाएं बताशे का भोग (Offer Batasha to Maa Ganga)

how to make lai

मां गंगा को बताशे का भोग लगाना एक उत्तम माना जाता है। इसका भोग लगाने से मां गंगा प्रसन्न हो सकती हैं और उनकी कृपा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को बताशे का भोग लगाएं। 

मां गंगा को लगाएं गुड़ का भोग (Offer jaggery to Maa Ganga)

मां गंगा को गुड़ का भोग लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और अगर आपके काम में किसी तरह की कोई रुकावट आ रही है, तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर जरूर करें ये काम, पापों से मिलेगा छुटकारा

मां गंगा को लगाएं तिल के लड्डू का भोग (Offer sesame laddus to Maa Ganga)

मां गंगा को तिल के लड्डू का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही पितृदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करने के बाद तिल के लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें - Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन जरूर खरीदें ये चीजें, सौभाग्य की होगी प्राप्ति

मां गंगा को लगाएं सफेद मिठाई का भोग (Offer white sweets to Maa Ganga)

PAXNPFj L. AC UF, QL

गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। सफेद मिठाई शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसका भोग लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है। 

गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करने के बाद भोग अवश्य लगाएं। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;