(Buddha Purnima 2024) बौद्ध धर्म में बुद्ध पूर्णमा को शुभ और महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। इस दिन ऐसा माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने भगवान विष्णु के अवतार के रूप में जन्म लिया था और इसी तिथि पर उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन तीन घटनाएं हुई थी। पहला भगवान बुद्ध का जन्म, दूसरा ज्ञान का संचार और तीसरा मोक्ष। यह तीनों एक ही तिथि पर आते हैं। इसलिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसी चीजें हैं। जिसे खरीदने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन खरीदें गौतम बुद्ध की मूर्ति
बुद्ध पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध की मुर्ति खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसे आप अपने घर में या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन खरीदें पीले वस्त्र
गौतम बुद्ध को पीले रंग का वस्त्र बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन पीले रंग के कपड़े खरीदने बेहद शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन खरीदें कौड़ी
बुद्ध पूर्णिमा के दिन कौड़ी जरूर खरीदें। इससे व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा जातक को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें - Budh Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
बुद्ध पूर्णिमा के दिन खरीदें चांदी का सिक्का
बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांदी का सिक्का खरीदना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इसे मां लक्ष्मी की पूजा में विशेष रूप से उपयोग कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चांदी की खरीदारी करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ धन की देवी लक्ष्मी जी बेहद प्रसन्न होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन न करें ये गलतियां, रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी
बुद्ध पूर्णिमा के दिन खरीदें पीतल का हाथी
हाथी को सदैव से समृद्धि, सौभाग्य और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल का हाथी अवश्य खरीदें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही सभी बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों