vaishakh purnima  what to do

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन न करें ये गलतियां, रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है वैशाख पूर्णिमा जो इस साल 23 मई, दिन गुरुवार को पड़ने वाली है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 16:43 IST

Vaishakh Purnima 2024 Par Kya Kare Kya Nahi: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है वैशाख पूर्णिमा जो इस साल 23 मई, दिन गुरुवार को पड़ने वाली है। वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी साक्षात घर में निवास करती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि वैशाख पूर्णिमा के दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। 

वैशाख पूर्णिमा के दिन न करें इन चीजों का सेवन (Not To Eat These Foods On Vaishakh Purnima 2024)

vaishakh purnima  par kare ye kaam

वैशाख पूर्णिमा के दिन माना जाता है कि मां लक्ष्मी अपने आठों दिव्य स्वरूपों के साथ जागृत होती हैं और पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें वैशाख पूर्णिमा के दिन मांस, मदिरा, धुम्रपान आदि चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2024: वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन करें ये उपाय, होगा धन लाभ

वैशाख पूर्णिमा के दिन न करें इन चीजों का दान (Not To Donate These Things On Vaishakh Purnima 2024) 

वैशाख पूर्णिमा के दिन कभी किसी भी काली वस्तु का दान नहीं करना चाहिए, जैसे कि काली दाल, काले वस्त्र, काले तिल आदि क्योंकि इस दिन काली चीजों का दान करने से राहु का दुष्प्रभाव बढ़ जाता है। राहु के दुष्प्रभाव के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लग जाता है। 

यह भी पढ़ें: Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन जरूर खरीदें ये चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

वैशाख पूर्णिमा के दिन न पहनें इस रंग के कपड़े (Not To Wear These Colour Clothes On Vaishakh Purnima 2024) 

vaishakh purnima  par na kare ye kaam

वैशाख पूर्णिमा के दिन काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए क्योंकि इस दिन इन दोनों रंगों को पहनना अशुभ माना जाता है। साथ ही, जहां एक ओर काला रंग नेगेटिव एनर्जी का संचार करता है वहीं, सफेद रंग के दुष्प्रभाव से पारिवारिक क्लेश बढ़ता है और शांति भंग होती है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर वैशाख पूर्णिमा के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से कामों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;