(Vaishakh Purnima 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन घर में सत्यनारायण कथा करवाते हैं। उसे जीवन में कभी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन कुछ ऐसी चीजें जिसे खरीदने से व्यक्ति को संपन्नता की प्राप्ति भी हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदने से लाभ हो सकता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में श्रीयंत्र लाना बेहद शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए इस दिन श्रीयंत्र जरूर लाएं। इसके बाद उसकी विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें। फिर अपनी तिजोरी या घर के मंदिर में उसे स्थापित करें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। साथ ही आय के नए स्रोत भी बनते हैं।
वैशाख पूर्णिमा के घर पर पीतल का हाथी लेकर आएं । ऐसा कहा जाता है कि इससे घर की शुभता बढ़ती है और सकारात्मकता का भी संचार होता है। इसलिए इस शुभ अवसर पर घर पर पीतल का हाथ लेकर आएं। इससे घर से दरिद्रता दूर होती है और घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का भी आगमन हो सकता है।
वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में सोने या चांदी के सिक्के अवश्य लाएं। इसे बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन सिक्कों की पूजा-अर्चना करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Purnima 2024: वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन करें ये उपाय, होगा धन लाभ
वैशाख पूर्णिमा के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और उनकी कृपा बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपको जीवन में खुशियों का भी आगमन होता है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।