आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन करें ये नौ महा उपाय, घर में बनी रहेगी शुभता

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान घरों में घटस्थापना नहीं की जाती है लेकिन इन नौ दिनों में मां काली के नौ रूपों की पूजा, उनके मंत्रों का जाप और दुर्गासप्तशती का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। 
ashadh gupt navratri 2025 upay

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि इस साल 26 जून, गुरुवार के दिन शुरू हो रही है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान घरों में घटस्थापना नहीं की जाती है लेकिन इन नौ दिनों में मां काली के नौ रूपों की पूजा, उनके मंत्रों का जाप और दुर्गासप्तशती का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां काली के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन करने से भिन्न-भिन्न लाभ प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जहां एक ओर आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि तांत्रिक क्रियाओं के लिए होती है तो वहीं, इन दिनों में कुछ सात्विक उपाय करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों के 9 महाउपायों के बारे में।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 पहले दिन का उपाय

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां काली की पूजा होती है। इस दिन स्वस्थ शरीर और रोगमुक्त जीवन के लिए मां काली को शुद्ध गाय के दूध से बनी खीर या कोई अन्य सफेद मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही, घर में अखंड दीपक जलाना शुभ माना जाता है जो नौ दिनों तक जलता रहे।

ashadh gupt navratri 2025 pr kare ye nau upay

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 दूसरे दिन का उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन मां तारा की पूजा की जाती है। धन वृद्धि के लिए मां दुर्गा के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। आप रोज 7 लौंग भी चढ़ा सकते हैं, इससे व्यापार में वृद्धि होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें:Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 तीसरे दिन का उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां त्रिपुरसुंदरी की पूजा होती है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो इन नौ दिनों तक हवन करें। हवन करते समय घी में कमलगट्टे भिगोकर दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हुए आहुति दें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 चौथे दिन का उपाय

चौथे दिन मां भुवनेश्वरी की पूजा की जाती है। धन लाभ के लिए तुलसी के 21 पत्ते लेकर गंगाजल से धो लें। इन पत्तों को मां दुर्गा को अर्पित करें। 'ॐ नमो भगवती विष्णुप्रियायै नमः' मंत्र का जाप करें। नवरात्रि के आखिरी दिन इन पत्तों को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें।

ashadh gupt navratri 2025 pr kare ye 9 upay

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 पांचवे दिन का उपाय

पांचवें दिन मां छिन्नमस्ता की पूजा होती है। नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचने के लिए इस दिन आप मां दुर्गा के मंदिर में लाल रंग के वस्त्र या चुनरी अर्पित करें। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 छठे दिन का उपाय

छठे दिन मां त्रिपुरभैरवी की पूजा की जाती है। यदि आपको धन की कमी महसूस हो रही है तो गुप्त नवरात्रि के पहले दिन से ही एक साफ लाल कपड़े में चावल और कुछ कौड़ी बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। नौ दिनों तक इसकी पूजा करने के बाद आखिरी दिन इसे अपने घर के आंगन में दबा दें।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 सातवें दिन का उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन मां धूमावती की पूजा की जाती है। यदि आपको किसी ग्रह दोष से मुक्ति पानी है, तो इस दिन दुर्गा सप्तशती के 11 पाठ करें और प्रतिदिन 11 लौंग के दानें एक कटोरी में जलाएं। इससे कैसा भी ग्रह दोष दूर होता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 आठवें दिन का उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के आठवें दिन मां बगलामुखी की पूजा होती है। इस दिन नौ कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें हरी चुनरी या वस्त्र भेंट करें। इससे सभी तरह के संकट दूर होते हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें:माता दुर्गा की इस विधि से की गई पूजा हो सकती है विशेष फलदायी, यहां जानें पूजन सामग्री समेत अन्य बातें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 नौवें दिन का उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौवे दिन नौवें दिन मां मातंगी और मां कमला की पूजा की जाती है। इस दिन नौ कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं, उन्हें दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। यह उपाय कर्ज मुक्ति और धन लाभ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 कब से शुरू है?

    2025 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 26 जून से शुरू हो रही है।