image

मां लक्ष्मी के समक्ष कलावे की बत्ती का दीया जलाने से क्या होता है?

मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उत्तम बनी रहती है। दरिद्रता, तंगी, कर्ज आदि परेशानियां व्यक्ति को कष्ट नहीं देती हैं। इसी कारण से शास्त्रों में मां लक्ष्मी के रोजाना पूजन की बात कही गई है। 
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 21:19 IST

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उत्तम बनी रहती है। दरिद्रता, तंगी, कर्ज आदि परेशानियां व्यक्ति को कष्ट नहीं देती हैं। इसी कारण से शास्त्रों में मां लक्ष्मी के रोजाना पूजन की बात कही गई है, विशेष रूप से शुक्रवार के दिन लक्ष्मी आराधना करना और भी श्रेष्ठ सिद्ध होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दीया भी अवश्य जलाना चाहिए। वहीं, अगर मां को शीघ्र प्रसन्न करना है तो कलावे का दीपक जलाना और भी शुभ होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि मां लक्ष्मी के समक्ष कलावे की बत्ती का दीपक जलाने से क्या होता है।

मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती से दीया क्यों जलाएं?

maa lakshmi ke samane kalawa ka diya jalane ke labh

कलावे को रक्षा सूरत भी माना जाता है। कलावे में त्रिदेव यानी कि ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव का वास होता है।यहां तक कि कालावे में त्रिदेवियां यानी कि मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, और मां पार्वती भी निवास करती हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों पहले के समय में बैठकर बनाया जाता था खाना?

ऐसे में मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती से दीया जलाने से न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नाकारात्मकता खत्म होती है बल्कि त्रिदेवों और त्रिदेवियों का भरपूर आशीर्वाद भी व्यक्ति को प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: शनिदेव को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए?

मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती से दीया जलाने से पितृ दोष भी दूर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि कलावे का जो आखिरी हिस्सा होता है उसमें पितरों की कृपा बसी होती है जो पितृ दोष को दूर करती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मां लक्ष्मी के सामने कलावे की बत्ती का दीया जलाने से क्या लाभ मिलते हैं और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;