Bhagwan Vishnu Ke Avtar: आपने भगवान विष्णु के अवतारों के बारे में तो सुना ही होगा। भगवान विष्णु ने अब तक 23 अवतार लिए हैं जो पृथ्वी पर जन्म ले चुके हैं, वहीं 24वां अवतार कल्कि भगवान के रूप में अभी होना बाकी है। भगवान विष्णु के हर एक अवतार से जुड़ी रोचक कथा है और कई रहस्य भी हैं। इसी कड़ी में अगर आपने कभी गौर किया हो तो भगवान विष्णु के राम और कृष्ण अवतार के अलावा और किसी भी अवतार में उहें उनकी पत्नियों के साथ पूजा नहीं जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।
भगवान विष्णु के यूं तो 24 अवतार माने जाते हैं लेकिन उनमें 10 अवतार मुख्य हैं जिन्हें दशावतार भी कहा जाता है। इन अवतारों में मत्स्य अवतार, कूर्म अवतार, वराह अवतार, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार और कल्कि अवतार शामिल है।
यह भी पढ़ें: घर से बाहर जाते समय आंख फड़कने का क्या है मतलब?
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इन सभी अवतारों के साथ मां लक्ष्मी ने भी अलग-अलग अवतार लिए थे। हालांकि बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि श्री राम और श्री कृष्ण के अलावा अन्य अवतारों में भी मां लक्ष्मी उनके साथ अवतरित हुई थीं। हां, मगर अन्य अवतारों के साथ मां लक्ष्मी की पूजा नहीं की जाती है।
यह भी पढ़ें: कौड़ी हाथ में पहनने से क्या होता है?
शास्त्रों में वर्णित है कि नरसिंह भगवान के साथ मां लक्ष्मी ने नरसिंही के रूप में अवतारा लिया था। वहीं, वराह के साथ वाराही के रूप में अवतरित हुई थीं। अन्य भी अवतारों के साथ भी मां लक्ष्मी मौजूद हैं लेकिन यह सभी अवतार श्री हरि और मां लक्ष्मी के रौद्र अवतार हैं। इसी कारण से इनकी पूजा नहीं होती है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी के सौम्य रूप की पूजा का उल्लेख मिलता है। रौद्र रूप की पूजा करने से घर में दरिद्रता आती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लीजिए कि आखिर क्यों भगवान श्री राम और श्री कृष्ण को छोड़कर बाकी अन्य विष्णु अवतार नहीं पूजे जाते हैं अपनी पत्नियों के साथ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।