पहले के समय में बैठकर खाना बनाने का विधान था। घर की महिलाएं जमीन पर बैठकर चूल्हे पर खाना पकाया करती थीं। यूं देखा जाए तो जमीन पर बैठकर खाना बनाने का कारण यह था कि पहले के समय गैस, स्टोव आदि चीजें नहीं थीं, लेकिन अगर ज्योतिष दृष्टि से समझा जाए तो जमीन पर बैठकर खाना बनाने के कई लाभ हैं जो उस समय के लोगों को पता हुआ करते थे। शायद इसी कारण से घर की महिलाएं हमेशा बैठकर ही भोजन पकाती थीं। आइये ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बैठकर खाना बनाने के क्या लाभ हैं?
पहले के समय में जब खाना बनाया जाता था तब पृथ्वी और चूल्हे की आग के रूप में अग्नि का मिलन होता था। यानी कि पृथ्वी और अग्नि के साथ में आने से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता था और घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती थी।
यह भी पढ़ें:फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?
साथ ही, घर में अगर किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होता था तो वह भी बिना किसी उपाय के स्वतः ही दूर हो जाता था। पृथ्वी में शरीर के भीतरी तत्वों को खींचने की क्षमता होती है। जमीन पर बैठकर खाना बनाने से बुरे तत्व शरीर से निकल जाते थे।
हालांकि अब के समय में खड़े होकर गैस और स्टोव पर खाना बनाने का विधान है, लेकिन पहले के समय में बैठकर खाना बनाने से मां अन्नपूर्णा का वास भी बना रहता था क्योंकि बैठने की मुद्रा देवी-देवताओं के स्थाई होने का आभास कराती है।
यह भी पढ़ें:क्यों होते थे पुराने घरों में दो पल्ले वाले दरवाजे? जानें इसके ज्योतिषीय लाभ एवं महत्व
वहीं, उस समय में खाना घर की बहु या बेटी ही बनाती थी जिन्हें लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में घर की लक्ष्मी का बैठकर खाना बनाना घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने का काम करता था। बैठकर खाना बनाने से ग्रह भी मजबूत रहते थे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर बैठकर खाना पहले के समय में क्यों बनाया जाता था और क्या है उसका ज्योतिष में महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों