prayagraj maha kumbh mela 2025 shani snan or bath remedies at home

Maha Kumbh 2025: अगर महाकुंभ में नहीं हो पा रहे हैं शामिल, तो घर पर कैसे करें शाही स्नान

महाकुंभ एक ऐसा धार्मिक उत्सव है जहां लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने की कामना करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो भी आप पुण्य अर्जित कर सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-20, 12:47 IST

महाकुंभ का आगाज अब होने में कुछ ही दिन शेष हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर से 12 वर्ष के बाद भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं महाकुंभ का आरंभ 13 जनवरी से होने जा रहा है और अब बड़े-बड़े नागा साधु और संत देखने को मिलेंगे। महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में तैयारियों जोरों-शोरों से है और यहां तक की पुलिस की चौबंद की भई व्यवस्था हो चुकी है। महाकुंभ स्नान करने के लिए भक्त संगम स्नान करने के लिए देश-विदेश से आते हैं। वहीं यह तो आप सब जानते ही हैं कि महाकुंभ में कितनी भीड़ उमड़ती है। जिसके कारण वहां जा पाना और स्नान करना थोड़ा मु्शिकल हो जाता है। अब ऐसे में अगर आप महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो घर पर ही शाही स्नान कैसे कर सकते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर पर ही महाकुंभ का पुण्य कैसे कर सकते हैं अर्जित

snan

  • अगर आप प्रयागराज नहीं जा पा रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप जहां रहते हैं, वहां पवित्र नदी में जाकर स्नान जरूर कर सकते हैं।
  • अगर आपके आसपास कोई पवित्र नदी नहीं है तो आप घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे भी पुण्य प्राप्ति हो सकती है।
  • अगर आप महाकुंभ के दौरान घर पर ही स्नान कर रहे हैं, तो इस मंत्र का विशेष रूप से जाप करें। इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है।

"गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति. नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निधिं कुरू"

महाकुंभ के दौरान स्नान करने की तिथि कब से कब तक है?

महाकुंभ का आरंभ पौष पूर्णिमा के दिन से आरंभ हो रहा है। इसलिए इस पूर्णिमा स्नान 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इसलिए कुल 45 दिनों तक महाकुंभ रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Mahakumbh 2025 Prayagwal: क्या होता है महाकुंभ में प्रयागवाल? क्यों होती है अहम भूमिका? कई लोगों को नहीं पता होगी यह बात!

महाकुंभ शाही स्नान का महत्व क्या है?

कुंभ स्नान एक साधारण स्नान नहीं है, बल्कि यह एक गहन आध्यात्मिक अनुभव है। यह वह समय होता है जब ब्रह्मांडीय ऊर्जा अपने चरम पर होती है और पवित्र नदियों का जल इस ऊर्जा से ओत-प्रोत हो जाता है। इस पवित्र जल में स्नान करने से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से शुद्ध होता है, बल्कि उसकी आत्मा भी पवित्र होती है। मान्यता है कि कुंभ के दौरान किए गए धार्मिक अनुष्ठानों का फल अत्यंत शुभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Maha Kumbh 2025: क्या होता है कल्पवास? जानें महाकुंभ में इसके नियम

घर पर शाही स्नान करने के नियम क्या हैं?

snan niyam

  • महाकुंभ में सबसे पहले साधु-संत स्नान करते हैं, उसके बाद ही आम श्रद्धालु करते हैं। स्नान करने के दौरान अपने आराध्य का ध्यान अवश्य करें। 
  • शास्त्रों के अनुसार, कुंभ में स्नान करते समय कम से कम पांच डुबकी लगाना चाहिए।
  • महाकुंभ में किसी भी प्रकार के अपवित्र चीजों को न लेकर जाएं। सिर्फ नदी में स्नान करें और मंत्रों का जाप विधिवत रूप से करें। 
  • स्नान के बाद जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;