herzindagi
amazing health benefits of garlic clove

सर्दियों में रोज सुबह लहसुन की 2 कली खाने से क्या होता है?

क्‍या आप जानते हैं कि सर्दियों में लहसुन की 2 कली सुबह खाली पेट रोजाना खाने से इम्‍यूनिटी मजबूत होती है और आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्‍याएं परेशान नहीं करती हैं। इससे और क्‍या फायदे हो सकते हैं और इसे खाने का सही तरीका क्‍या है? आइए एक्‍सपर्ट से जानें। 
Editorial
Updated:- 2024-11-25, 20:04 IST

लहसुन को आमतौर पर रसोई के मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, यह एक फायदेमंद औषधि है, जो न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्‍छी होती है। प्राचीन काल से ही इसे आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में औषधि के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि विटामिन-सी, बी6, मैंगनीज और एलिसिन। इसे अद्भुत एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण प्रदान करते हैं।

सर्दियों में लहसुन का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है। रोजाना 2 लहसुन की कली खाने से आपका शरीर कई रोगों से बचा रहता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हम मौसमी संक्रमणों से बच सकते हैं।

लहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे शरीर का तापमान बैंलेस रहता है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। इस तरह, लहसुन केवल एक स्वादिष्ट मसाला नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि भी है, जो शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाती है। सर्दियों में यह छोटा सा लहसुन खाने से आपको क्‍या फायदे मिल सकते हैं, इसके बारे में हमें हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर बता रही हैं।

बढ़ती है इम्यूनिटी

immunity booster  garlic

सर्दियों में इम्‍यूनिटी कमजोर होने से कई तरह की आम बीमारियां घेरने लगती हैं। लहसुन में एक्टिव यौगिक 'एलिसिन' (Allicin) होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। एलिसिन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कई तरह के इंफेक्‍शन से बचाते हैं। रोजाना लहसुन की 2 कली खाने से इम्‍यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें- घी में लहसुन भूनकर खाने से क्या होता है?

वजन होता है कम

garlic for weight loss

सर्दियों में आलस के चलते वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में ज्‍यादातर लोग आसान उपाय की तलाश में रहते हैं। वजन कम करने के लिए आप लहसुन की कलियां खा सकते हैं। रोजाना लहसुन खाने से आपको डाइजेशन अच्‍छा होता है। यह पेट में मौजूद बैक्‍टीरिया को बैलेंस करता है, जिससे डाइजेशन सही रहता है और गैस और ब्‍लोटिंग जैसी समस्‍याएं कम होती है। यह शरीर में चर्बी के जमाव को कम करता है और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जिससे वजन कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंंट्रोल

garlic for cholesterol

लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम होता है। यह ब्‍लड में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने से दिल की सेहत सही रहती है और दिल के रोगों का जोखिम कम होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

garlic for body detox

लहसुन शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर से गंदे पदार्थ, भारी धातुएं और अन्य हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। लहसुन खाने से शरीर के अंदर की सफाई होती है, जिससे पूरे शरीर की एनर्जी बढ़ती है और त्वचा में भी निखार आता है।

इसे भी पढ़ें- खाने में लहसुन डालने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

लहसुन खाने का बेस्‍ट तरीका

  • सबसे पहले 2 लहसुन की कलियां लेकर अच्छे से कुचलें।
  • लहसुन को कुचलने के बाद इसे 1 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें ताकि इसका यौगिक (एलिसिन) एक्टिव हो सके।
  • फिर, इसे गर्म पानी के साथ खाली पेट सुबह खाएं।
  • अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए रोजाना सुबह जरूर खाएं।

लहसुन को अपने रूटीन में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा कदम है। यह ना केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि डाइजेशन और वेट लॉस में भी मदद करता है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।