Signs You Might Have Heart Disease: दुनियाभर में दिल से जुड़ी बीमारियों से सबसे ज्यादा मौत होती है। हाल ही के सालों में यानी कोरोना के बाद से दिल की बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। पहले ये बुजुर्गों की बीमारी कहलाती थी लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। दरअसल जब आपका दिल अस्वस्थ होता है तो ओवरऑल हेल्थ प्रभावित होता है। शरीर कई तरह के संकेत भी देने लगता है। लेकिन अक्सर हम उन संकेतों को मामूली समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। फिर कुछ समय बाद दिल पूरी तरह से अस्वस्थ हो जाता है जिसका खामियाजा हमे जान गंवा कर करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जो दिल के अस्वस्थ होने की तरफ इशारा करता है। इस बारे में आकाश हेल्थकेयर के कार्डियोलॉजी डॉक्टर आशीष अग्रवाल जानकारी दे रहे हैं।
अगर आपको बिना वजह पसीना आ रहा है तो ये दिल की बीमारी होने का इशारा हो सकता है। दरअसल ऐसा तब होता है जब आपके दिल को रक्त को पंप करने में बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है तो या रक्त को ठीक से पंप नहीं कर पाता है तो इस कारण पसीना (पसीना दूर करने का आसान तरीका) आ सकता है। अगर आपको अपने अंदर ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे है तो बिना देरी के ही डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
पैरों और टखनों में सूजन होना भी दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है जब आपका दिल रक्त को सही से पंप नहीं पा रहा होता है। जब ब्लड पंप करने में दिक्कत होती है तो रक्त नसों में वापस आ जाता है जो सूजन का कारण बनता है । अगर आपको भी कुछ ऐसा बदलाव पैरो में नजर आ रहा है तो इसे पैरों की समस्या समझ कर नजरअंदाज न करें।
सीने में दर्द होना भी दिल के रोग का संकेत हो सकता है। ऐसा ज्यादातर तब होता है जब आपके आर्टरी में ब्लॉकेज होता है। ये दिल का दौरा पड़ने का भी संकेत हो सकता है। कभी भी इस संकेत को गैस या एसिडिटी समझ कर इग्नोर ना करें।
अगर आपको बार बार बेहोशी या चक्कर आने का एहसास होता है या सांस लेने में परेशानी होती है तो भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए। कई बार ह्रदय की आर्टरियों में ब्लॉकेज के कारण ऐसा होता है। ये हृदय की मांसपेशियों में कमजोरी की वजह से भी हो सकता है। इसे कार्डियोमायोपैथी के नाम से जानता है।
यह भी पढ़ें-अगर सांस लेने में होती है समस्या तो इन घरेलू नुस्खे से करें इसे ठीक
बांहों मे दर्द
अगर आपको बांहों में दर्द का एहसास होता है तो ये भी अनहेल्दी हार्ट का संकेत हो सकता है। ये एनजाइना की वजह से हो सकता है। एनजाइना कोरोनरी हर्ट डिजीज का एक लक्षण है। इसमें ह्रदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त ब्लज नहीं मिल रहा होता है।
यह भी पढ़ें-महिलाएं ये 10 टिप्स अपनाएंगी तो हार्ट डिजीज से नहीं होगीं परेशान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।