herzindagi
image

घी में लहसुन भूनकर खाने से क्या होता है?

लहसुन खाने के फायदे तो आप सब जानते होंगे, लेकिन क्या आप घी में लहसुन भूनकर खाने के फायदे जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-29, 17:58 IST

लहसुन का सेवन करने से सेहत को काफी फायदा होता है। इसकी मेडिकल प्रॉपर्टी इसे सेहत के लिए खास बनाती है। कुछ लोग इसे खाने में डाल कर खाते हैं तो कुछ लोग कच्चा ही चबाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लहसुन को घी में भूनकर खाया है। ऐसा करने से इसका टेस्ट भी अच्छा लगता है और सेहत को काफी ज्यादा फायदा पहुंचाता है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं घी में लहसुन भूनकर खाने से क्या होगा। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Garima Chaudhry Nutritionist Cloudnine Group of Hospitals, New Delh ने जानकारी साझा की है।

घी में लहसुन भूनकर खाने के फायदे

GARLIC TADKA

  • घी में लहसुन भूनकर खाने से हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंच सकता है। इससे रक्त संचार में सुधार होता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। घी जहां हेल्दी फैट है, वहीं लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।
  • घी वाला लहसुन खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। इससे गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन होता है, जिससे खाना आसानी से पचता है। गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
  • इससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं वहीं घी में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई, ए होते हैं। ऐसे में यह दोनों चीज मिलकर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करते हैं।
  • इसका सेवन करने से शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आपको गठिया का दर्द है या फिर किसी भी तरह का जोड़ों में दर्द और सूजन होता है तो इसका सेवन करने से आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें-स्किन को चमकदार बनाते हैं ये फूड्स

घी वाला लहसुन खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इसमें एक्टिव कंपाउंड होते हैं जैसे एलिसिन और सैपोनिन यह शरीर को अंदर से साफ करते हैं। रक्त शुद्ध होता है

घी वाला लहसुन खाने से त्वचा को निखारने में मदद मिलती है। यह बालों को झड़ने से भी रोकने में मददगार है।

कैसे बनाएं घी वाली लहसुन?

garlic-oil-treatment_1150-42655

  • 1 चम्मच घी को गर्म करें
  • इसमें कटी हुई लहसुन की कलियां डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
  • जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे आप डायरेक्ट या रोटी, पराठे के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पीसीओडी कंट्रोल करने के लिए खाएं यह रोटी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।