herzindagi
what should not be eaten in piles

पाइल्स में भूल से भी न खाएं ये चीजें, बदतर हो सकते हैं लक्षण

पाइल्स एक गंभीर बीमारी है जिसमें मरीज को काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। हालांकि अगर आप इस समस्या में खाने पीने की इन चीजों से परहेज करेंगे तो आपको फायदा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-02-06, 18:24 IST

Piles: खराब जीवन शैली और खराब खानपान की वजह से पाइल्स की समस्या हो जाती है। इसे हम बवासीर के नाम से जानते हैं। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण कब्ज है। कब्ज के कारण मल त्यागने में दिक्कत होती है जिसकी वजह से मरीज के एनस के अंदर और बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है। इसके कारण रक्त स्राव भी होता है और उठने बैठने में परेशानी भी होती है। शुरुआती बीमारी में ही अगर खानपान का ध्यान रखा जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज हम जानेंगे की बवासीर के मरीजों को किन-किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

बवासीर के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए

 foods to avoid with hemorrhoids

  • पाइल्स की समस्या में कॉफी और चाय का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन अधिक मात्रा में पाई जाती है। कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है, जिसके कारण मल त्याग में दिक्कत होती है और इस स्थिति में पाइल्स के लक्षण गंभीर हो जाते हैं।
  • बवासीर में  मैदे से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसे पचाना आसान नहीं होता है। इसके कारण कब्ज बढ़ सकता है। इससे मल टाइट हो सकता है और पाइल्स के लक्षण बढ़ सकते हैं।
  • बहुत ज्यादा तेज मिर्च मसाले वाले भोजन से भी पाइल्स रोगियों को परहेज करना चाहिए। इससे भी पाचन तंत्र खराब हो जाता है। मल त्यागने के दौरान जलन और दर्द बढ़ सकता है।
  • पाइल्स रोगियों को ज्यादा प्रोटीन वाले आहार से भी बचना चाहिए जैसे रेड मीट और अंडे। प्रोटीन का सेवन करने से डाइजेशन खराब हो सकता ह।  प्रोटीन ठीक से नहीं पच पाता है, जिसके कारण कब्ज और मलाशय में दर्द और जलन होता है। मल त्यागने के दौरान सूजन बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-1 महीने में दिखेंगी फिट, रोज पिएं यह हेल्दी जूस

what is the best diet to get rid of piles

  • बवासीर के मरीजों को अदरक का सेवन भी नहीं करना चाहिए इसकी तासीर गर्म होती है जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
  • बवासीर के रोगियों को अरहर और मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को मुश्किल होता है। यह आपके पेट में कब्ज बनते हैं, जो की बवासीर के मरीजों के लिए बहुत ही नुकसानदायक है

यह भी पढ़ें-Turnip Side Effects: ज्यादा करेंगे शलजम का सेवन तो होंगे ये नुकसान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।