Turnip Side Effects: ज्यादा करेंगे शलजम का सेवन तो होंगे ये नुकसान

Turnip Side Effects: सर्दियों में शलजम खाना हर कोई पसंद करता है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से स्वास्थ्य हानि भी पहुंच सकती है। 

eat too many turnips

Side Effects Of Turnip: बदलते मौसम के साथ-साथ हमारे खानपान में भी काफी बदलाव आता है। सर्दियों में ज्यादातर लोग हरी सब्जियों को खाना काफी पसंद करते हैं। वहीं जमीन में होने वाली सब्जियों का सेवन भी काफी किया जाता है। शलजम उनमें से एक है जो खाने में स्वादिष्ट होती है। इसलिए इसकी सब्जी बनाने के साथ-साथ कई लोग इसका अचार डालना भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इसे अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है, जिसकी जानकारी हमारे साथ Doctor Ms. Shweta Jaiswal Senior Dietician, Sharda Hospital ने शेयर की और यह बताया कि शलजम का ज्यादा सेवन हमारे शरीर में किस तरह की परेशानियों को बढ़ा सकता है। साथ ही उन्होंने इसके बचाव के तरीकों को भी शेयर किया।

पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं

Turnip for health

शलजम में फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण इसका सेवन अच्छा हो सकता है, लेकिन अगर हम इसे अधिकतम मात्रा में खाएंगे तो इससे पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में शलजम का सेवन करने से गैस, एसिडिटी, और पेट की परेशानियों का कारण बन सकती है। इसलिए, आपको इसे सही मात्रा में ही खाना चाहिए ताकि पाचन सिस्टम पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।

हाई बीपी की समस्या (High Blood Pressure Problem)

High blood pressure problem

अगर किसी को भी हाई बीपी की समस्या है, तो उन्हें शलजम का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। इसमें मौजूद (शूगर की समस्याएं) नैचुरल शुगर और सोडियम की मात्रा के कारण हाई बीपी को बढ़ा सकता है। यदि किसी को हाई बीपी की समस्या है, तो उन्हें शलजम का सेवन बिना राय लिए बिना कभी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शुगर और ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण है काले गेहूं की रोटी, जानिए इसके सेहत लाभ

किडनी की समस्या

Kidney problem for turnip

शलजम में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में ये किडनी से संबंधित समस्याएं बढ़ा सकती हैं। विशेषकर उन लोगों को जो (कब्ज की समस्या) पहले से ही किडनी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें इसे कम मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।

शलजम से होती है एलर्जी

कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शलजम खाने से एलर्जी हो सकती है। इसलिए उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। वरना उनके अंदर रेडनेस, दाने और रेशैज जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको शरीर में अंदरूनी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: क्या है ब्लैक राइस? जानें इसके फायदे

कैल्शियम को अधिक करता है शलजम

शलजम में कैल्शियम की अधिक मात्रा होने के कारण किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इसलिए, शलजम का सही मात्रा में और सावधानी से सेवन करना चाहिए।

शलजम, यदि सही तरीके से और सही मात्रा में खाया जाए, तो इससे शरीर को फायदा मिलता है। इसमें फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स समृद्ध होते हैं जो स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं। हालांकि, शलजम को अधिकतम सीमा से ज्यादा खाने से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं और इसलिए हमें सावधान रहना चाहिए। समझदारी से शलजम का सेवन करने से आप इसके सभी गुणों का उचित रूप से लाभ उठा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP