Lauki Juice for Weight Loss: सेहतमंद रहने में कई फल और सब्जियां आपकी मदद कर सकते हैं। फल और सब्जियां, विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। बात अगर वजन कम करने की करें, तो उसमें भी फल और सब्जियां आपकी दोस्त बन सकती हैं। अक्सर लड़कियां वजन कम करने के लिए लाख कोशिशें करती हैं, महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन फिर भी कई बार फायदा नहीं हो पाता है। ऐसे में अब आपको ज्यादा भाग-दौड़ करने या फिर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, इसके लिए हम सभी के घरों में मिलने वाली एक सब्जी की मदद ले सकते हैं।
यहां हम लौकी की बात कर रहे हैं। भले ही लौकी का नाम सुनकर आप मुंह बना लेते हो। लेकिन असल में सच यह कि लौकी का जूस गुणों से भरपूर होता है। इसका जूस वजन कम के साथ-साथ आपको और भी कई लाभ देता है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने के लिए पिएं लौकी का जूस (How can I lose weight and get fit in 30 days)
- वजन कम करने के लिए लौकी का जूस आपकी मदद कर सकता है।
- इसे आपको 1 महीने तक लगातार पीना है। इससे बॉडी डिटॉक्स होगी और वजन भी कम होगा।
- लौकी में डायटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके जूस को पीने के बाद आपका कुछ उल्टा-सीधा खाने का मन नहीं होता है। इससे आप ओवरईटिंग से बचती हैं।
- यह डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है और दिल के लिए भी अच्छी होती है।
- लौकी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए, यह वजन कम करने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
- 100 ग्राम लौकी में लगभग 15 कैलोरी और 1 ग्राम फैट होता है।
- यह जूस मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
वजन कम करने के लिए कैसे तैयार करें लौकी का जूस? (When should I drink Lauki juice for weight loss)
- आधी लौकी लें।
- इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 1 टुकड़ा अदरक और 1 टेबलस्पून काला नमक लें।
- सभी चीजों को ग्राइंड कर लें।
- इसे सुबह खाली पेट या मिड मॉर्निंग में पिएं।
- दिन में 1 गिलास से ज्यादा लौकी का जूस न पिएं।
- इसे बनाकर तुरंत पिएं। रखा हुआ जूस पीने से आपको पूरा फायदा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें-सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्स
वजन कम करने के लिए आप इस जूस को रोज डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों