herzindagi
image

खाने-पीने से जुड़ी इन खराब आदतों के कारण मेंटल हेल्थ हो सकती है खराब

क्या आप भी खराब मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं। अगर हां, तो आपको अपने खाने पीने की इन आदतों को आज ही सुधारना होगा। टाइम पर ना खाना, ठीक प्रकार से भोजन ना करना, कैफीन का ज्यादा सेवन करना आपकी मेंटल हेल्थ को खराब करती है।
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 22:44 IST

हमारे खाने पीने की आदतों के चलते ही आधी से ज्यादा बीमारी हमे घेर रही है। खाने पीने की खराब आदतों के कारण ना सिर्फ आप शारीरिक तौर पर कमजोर होते हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी गहर प्रभाव पड़ता है। अगर आप में से भी कई लोग मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं जैसे चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, चिंता या ऊर्जा की कमी तो यकीनन आपके खान पान में कोई गड़बड़ी हो रही होगी। हम आपको इस आर्टिकल में आपकी 3 ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिसे आए दिन आप करते ही होंगे। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

मेंटल हेल्थ खराब कर सकती हैं आपकी ये आदतें

poor mental health due to poor lifestyle

ठीक प्रकार से भोजन न करना- हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो व्यस्त शिड्यूल के चलते ठीक से खाना ही नहीं खाते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। जिससे ऊर्जा की कमी होती है। वहीं, जब ऊर्जा की कमी होती है, तो दिमाग पर प्रभाव पड़ता है। इसके कारण आप चिड़चिड़े हो जाते हैं। भूखे रहने से ब्लड शुगर के स्तर में गिरावट होता है, मस्तिष्क के कार्यों पर असर पड़ता है।

कैफीन का ज्यादा सेवन-हम में से कई ऐसे लोग हैं जो सुबह-शाम में 10 बार चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। इससे लोग थोड़े देर के लिए सजग हो जाते हैं लेकिन, बाद में नींद में बाधा डालता है और चिंता के लक्षणों को बढ़ा सकता है। चाय और कॉफी से स्ट्रेस का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-थायराइड के मरीज को सेंधा नमक क्यों नहीं खाना चाहिए?

frustrated-woman-fell-into-depression-due-internal-problems-psychological-trauma_198530-8549

प्रोसेस्ड फूड का सेवन-कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो घर का हेल्दी फूड तो नहीं खाते हैं, लेकिन भूख लगने पर बाहर का तला भुना, प्रोसेस्ड फूड, अधिक शक्कर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इससे ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव पैदा होता है, जिससे मूड पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बदलें ये 5 आदतें, कुछ हफ्तों में दिख सकता है असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।