herzindagi
image

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बदलें ये 5 आदतें, कुछ हफ्तों में दिख सकता है असर

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सही खान-पान और हेल्दी आदतों की अहम भूमिका है। साथ ही, दवाइयों का भी समय पर सेवन करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बदलने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।  
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 16:54 IST

अक्सर ऐसा माना जाता है कि सिर्फ ज्यादा मीठा खाना ही डायबिटीज की वजह होता है और मीठा खाना छोड़कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। बेशक, ज्यादा मीठा खाना, डायबिटीज का कारण बन सकता है। लेकिन, इसके पीछे सिर्फ एक यही वजह नहीं होती है। यह लाइफस्टाइल से जुड़ी एक कंडीशन है, जो आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। इसे मैनेज करने के लिए, दवाइयों के साथ, सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। जहां कुछ हेल्दी आदतें इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। वहीं, अनहेल्दी हैबिट्स, ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा भी सकती हैं। जाने-अनजाने हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसे काम करते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बदलाव करके आप काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को मैनेज कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

डायबिटीज को मैनेज करने के लिए इन आदतों में करें बदलाव (What are the 4 steps to manage your diabetes for life?)

chai biscuit can increase sugar level

  • आमतौर पर लोग चाय-बिस्कुट से दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन, यह सही नहीं है। चाय में मौजूद कैफीन, शरीर में कोर्टिसोल लेवल को बढ़ाता है। वहीं, बिस्कुट में प्रोसेस्ड कार्ब्स होते हैं, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं।
  • लो प्रोटीन डाइट न लें। अगर आपकी डाइट में प्रोटीन कम है और कार्ब्स ज्यादा हैं, तो इसका असर, ब्लड शुगर लेवल पर होता है। वहीं, इसकी वजह से क्रेविंग्स भी बढ़ सकती है।
  • अगर आप 8 घंटे से कम सोते हैं, तो इस आदत को भी आज ही बदल दीजिए। इसका असर, हमारी सर्कैडियन रिदम और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म पर होता है।
  • अगर आप बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं या दिनभर एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो इसकी वजह से भी आपके ब्लड शुगर लेवल पर असर हो सकता है। फिजिकल एक्टिविटी कम या न के बराबर होने पर, खाना खाने के बाद, ग्लूकोज स्पाइक बढ़ता है और इसकी वजह से ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में मुश्किल आती है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

vitamin d for sugar level

  • शरीर में विटामिन-डी की कमी भी ब्लड शुगर लेवल पर असर डालती है इसके कारण, शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ता है और इसका असर, इंसुलिन रेजिस्टेंस पर होता है।
  • अगर आप कम फाइबर लेती हैं, तो इसकी वजह से भी डायबिटीज को मैनेज करने में मुश्किल आ सकती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होता है और कार्ब्स अब्जॉर्बशन पर असर होता है।

 

यह भी पढ़ें- तनाव लेने से ब्लड शुगर लेवल क्यों हाई हो जाता है?

 


ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए, एक्सपर्ट की बताई इन आदतों में बदलाव जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।