Fri Mar 6, 2026 | Updated 02:42 AM IST
herzindagi
 social media influencers on the self image

इन्फ्लुएंसर्स की परफेक्ट लाइफ देख खुद को कमतर समझने लगी हैं लड़कियां, एक्सपर्ट से जानें बढ़ते डिप्रेशन की वजह

सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर्स की 'परफेक्ट' लाइफस्टाइल देखकर युवा लड़कियों में डिप्रेशन और कम आत्मविश्वास बढ़ रहा है। गाजियाबाद, राजनगर और अलीगढ़ की लड़कियों ने अपनी आपबीती बताई। 
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 11:31 IST

आज के डिजिटल समय में सोशल मीडिया का चमक-धमक भरा संसार जितना आकर्षक है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इन्फ्लुएंसर्स की 'परफेक्ट' दिखने वाली जिंदगी, लग्जरी वेकेशन और महंगे लाइफस्टाइल को देखकर आम लड़कियों में डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग अपनी असल जिंदगी की तुलना दूसरों की 'फिल्टर्ड' जिंदगी से करने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में इन प्रभावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं कैसे डिजिटल दबाव का सामना कर रही हैं और कैसे इस परिस्थिति से दूर रहें। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

क्या सोचती है आज की युवा?

  • रीना गोयल (गाजियाबाद): गाजियाबाद की रहने वाली रीना गोयल का कहना है कि जब भी वह सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर्स की परफेक्ट बॉडी, बेदाग त्वचा और शानदार कपड़ों वाली वीडियो देखती हैं, तो उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। 

2 - 2026-03-02T155719.678

रीना बताती हैं, "इन वीडियो को देखकर मुझे अपनी साधारण जिंदगी और अपना लुक बहुत कमतर लगने लगता है। मेरा कॉन्फिडेंस काफी लो हो गया है और मुझे लगने लगा है कि मैं शायद कभी वैसी नहीं बन पाऊंगी।"

  • कुसुम रानी (राजनगर): राजनगर की कुसुम रानी एक यूट्यूबर हैं, लेकिन सोशल मीडिया की कॉम्पिटिशन उन्हें तनाव दे रही है। कुसुम कहती हैं, "मेरा यूट्यूब चैनल बहुत कम चलता है। ऐसे में जब मैं देखती हूं कि बाकी लोगों के पेज और वीडियो रातों-रात वायरल हो रहे हैं और उनका काम इतना अच्छा चल रहा है, तो मुझे बहुत बुरा महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: बस में जब कंडक्टर ने पार की सारी हदें... पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अगर आपके साथ हो बदसलूकी, तो इन 5 तरीकों से सिखाएं सबक

  • तनु बंसल (अलीगढ़): अलीगढ़ की रहने वाली तनु बंसल अपनी सहेलियों की सोशल मीडिया लाइफ देखकर परेशान हैं। तनु का कहना है, "मेरी कई दोस्त अपनी लाइफ को खुलकर जी रही हैं, वे हर सपना पूरा कर रही हैं और उनकी पोस्ट देखकर ऐसा लगता है जैसे उनके पास सब कुछ है। वहीं जब मैं खुद को देखती हूं, तो लगता है कि मैं कुछ भी नहीं कर पा रही हूं। यह अहसास मुझे रातों को सोने नहीं देता।"

1 - 2026-03-02T155715.672

एक्सपर्ट की राय

इनका मानना है कि सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होती। ऐसे में यह याद रखें कि सोशल मीडिया केवल हाइलाइट रील है, न कि पूरी फिल्म। लोग केवल अपनी अच्छी चीजें शेयर करते हैं, अपनी गलत चीजें नहीं। आप दिन भर स्क्रीन से चिपके रहने के बजाय कुछ समय 'नो फोन जोन' के लिए रखें।

इसे भी पढ़ें - चुप्पी का मतलब रजामंदी नहीं... क्यों लड़कियों की खामोशी को 'हां' समझना है सबसे बड़ी भूल? जानें 'Consent' का असली गणित

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।