मेनोपॉज महिला के जीवन में एक ऐसा समय होता है जब उनके शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। हार्मोनल परिवर्तन के कारण नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अक्सर महिलाएं इस दौरान नींद की कमी से जूझती हैं। इससे उनका ओवरऑल हेल्थ खराब होता है।
अगर आप भी मेनोपॉज चरण में हैं और आपको भी नींद बेहतर बनानी है तो हम यहां एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय आपके साथ साझा कर रहे है। इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर की है।
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि इस दौरान महिलाओं को फाइटोएस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। जैसे सोया उत्पाद, दालें, सब्जियां, फल, फ्लैक्स सीड साबुत अनाज। यह नेचुरल यौगिक एस्ट्रोजन लेवल को मेंटेन करने में मदद करते हैं जिससे हॉट फ्लैशेज और नींद में सुधार होता है।
नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, इससे तनाव में कमी आती है और नींद में भी सुधार होता है। योग वॉकिंग या हल्की एरोबिक एक्सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोशिश करने की दिन में काम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
यह भी पढ़ें-क्या सेक्शुअल रिलेशन के बाद यूरिन पास करने से कम हो जाते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज? डॉक्टर से जानें
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में वॉक करने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।