हमारे शरीर को कई चीज़ों की आदत पड़ जाती है। अगर हम कोई एक काम बार-बार करते हैं तो उसके बिना अधूरा सा लगता है। सुबह उठकर ब्रश करना, रोज़ाना चाय पीना, अखबार पढ़ना, खाना एक सही समय पर खाना या फिर अंडरगारमेंट्स पहनना। महिलाएं भले ही ब्रा कभी कभार ना भी पहनें, लेकिन पैंटी के साथ तो ऐसा नहीं होता है। ये हमारी आदत में ही शुमार है। पर क्या आपको पता है कि अगर आप इसे ना पहनें तो क्या होगा? हमारे शरीर को जिन चीज़ों की आदत पड़ जाती है वो चली जाएं तो क्या होता है?
तो चलिए आज इसी बारे में बात करते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि अगर आप अंडरगार्मेंट्स को नहीं पहनती हैं तो आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं ब्रा की जिसे ना पहनने की बात कई महिलाएं करती हैं। क्या वाकई इसे ना पहनना उनके लिए खतरनाक हो सकता है या जैसे मिथक बताए जाते हैं वो सब सही हो सकते हैं?
जी हां, ये बहुत ही कॉन्ट्रोवर्शियल टॉपिक है जिसे लेकर गाहे-बगाहे बातें होती रहती हैं। पर अगर शारीरिक बदलाव की बात की जाए तो इसे ना पहनने वाली महिलाओं के शरीर में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें- ब्रा के बारे में ये बातें नहीं जानती होंगी आप!
अब मैं पहले ही आपको बता चुकी हूं कि ये कॉन्ट्रोवर्शियल टॉपिक है तो इसलिए इसे कुछ एक्सपर्ट्स की राय से समझाने की कोशिश करती हूं। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि अगर आप ब्रा ना पहनें तो ब्रेस्ट सपोर्ट कम हो जाता है और ब्रेस्ट इंजरी हो सकती है। बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं के साथ ये समस्या ज्यादा होती है।
हालांकि, ये सिर्फ एक ही स्टडी की फाइडिंग्स के आधार पर बताया जा रहा है। 2013 में फ्रांस में ये स्टडी की रिपोर्ट पेश की गई थी जिसे 15 साल तक मॉनिटर किया गया था। इस स्टडी के मुताबिक ब्रा ना पहनने से नहीं बल्कि हर वक्त ब्रा पहने रहने से आपके ब्रेस्ट टिशू कमजोर पड़ सकते हैं।
अगर आप इसे न पहनें तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और आपको बेहतर तरीके से सांस लेने में मदद मिल सकती है। वैसे अधिकतर महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं तो ये उसके कारण भी हो सकता है।
तो अब आप समझ ही गई होंगी कि ब्रा पहनना और ना पहनना दोनों ही आपकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है।
ब्रा के पहनने और ना पहनने को लेकर तो हमने काफी कुछ कह दिया, लेकिन अगर पैंटी की बात करें तो?
पैंटी पहनन वैसे तो जरूरी लगता है, लेकिन महिलाओं के जननांग ओपन होते हैं और कई बार अगर सिंथेटिक अंडरवियर जैसी चीज़ें पहनी जाएं तो इन्फेक्शन का खतरा उनसे काफी ज्यादा बढ़ जाता है। सिंथेटिक अंडरवियर एयर फ्लो को ठीक से नहीं होने देतीं और ऐसे में मॉइश्चर बना रहता है। इसके कारण इन्फेक्शन काफी बढ़ सकता है।
मैं यहां उनकी बात नहीं कर रही जो महिलाएं जीन्स आदि रेगुलर पहनती हैं उस केस में ये उल्टा हो सकता है, लेकिन अगर आप सॉफ्ट कपड़े पहनती हैं तो बिना पैंटी के वेजाइनल इरिटेशन कम होती है। इससे वेजाइनल एरिया में फ्रिक्शन भी कम होता है और ये थोड़ी बेहतर स्थिति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स
हो सकता है शुरुआत के कुछ दिन आपको बहुत अजीब लगें क्योंकि आपको तो इसकी आदत हो गई है, लेकिन थोड़े दिनों बाद आपको ज्यादा कंफर्टेबल लगने लगेगा। इसका कारण ये है कि पैंटी के कारण ट्रैप हुआ मॉइश्चर नहीं रहेगा।
कई महिलाओं की ये समस्या होती है कि उनकी वेजाइनल बदबू सिर्फ अंडरवियर के मॉइश्चर के कारण ज्यादा बढ़ जाती है। अगर ये मॉइश्चर नहीं रहेगा तो बदबू भी कम होती है।
पर हां, पीरियड्स के समय, जीन्स या हार्ड कपड़े पहनते समय, बहुत ज्यादा डिस्चार्ज के समय पैंटी पहनना आपकी वेजाइना को सुरक्षित बना सकता है। आपको इसे पहनना कम करना चाहिए या पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए उसके लिए एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हर किसी की हेल्थ कंडीशन को हर तरह के एक्सपेरिमेंट सूट नहीं करते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।