ब्रा शब्द बहुत ही कॉमन है और उसे इस्तेमाल करने वाली महिलाएं ये जानती हैं कि उसका उपयोग कितना है। ब्रा एक बहुत ही कॉमन गारमेंट है जिसे अलग-अलग तरह से भी यूज किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के भी अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका फुल फॉर्म क्या है? BRA का फुल फॉर्म भी है और इसके इतिहास से जुड़े कुछ रोचक किस्से भी हैं जिनके बारे में महिलाएं खुद ही नहीं जानती हैं।
आज हम आपको महिलाओं की ब्रा से जुड़े कुछ अनोखे फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही यूनिक हैं और इनके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता है।
ब्रा (BRA) असल में एक शॉर्ट फॉर्म ही है। ये एक फ्रेंच शब्द Brassiere (brassière) से लिया गया है। ब्रा एब्रिवेशन को सबसे पहले न्यूयॉर्क की एक मैग्जीन में बताया गया था और उसके बाद से ही ये शब्द प्रचलन में आने लगा। इसी के साथ, इसका एक इंटरनेट स्लैंग फुल फॉर्म भी है जिसे Breast Resting Area कहा जाता है। BRA शब्द की खास बात ये है कि इस शब्द का प्रचलन अब इसके ओरिजनल शब्द से भी ज्यादा हो गया है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स
ब्रा को फेमस बनाने के लिए वोग मैग्जीन का बहुत ही अहम योगदान था और ब्रा के इतिहास की शुरुआत ही 1907 से देखी जाती है। नहीं-नहीं कन्फ्यूज ना हों हम मॉर्डन ब्रा की बात कर रहे हैं। ब्रा के बारे में वोग ने कई आर्टिकल किए और उसके बाद शुरुआती दौर में फ्रांस से इसका विरोध शुरू हुआ। कई महिला संगठनों ने इसे अपनाने से मना किया और माना कि ये सेहत के लिए ही अच्छी नहीं होती। 1960 के दशक में तो इसे लेकर कई तरह के आंदोलन भी हुए और उसके बाद फिर इसे प्रचलन में लाया गया।
अब ये सबसे रोचक फैक्ट्स में से एक है। न्यूजीलैंड का एक शहर है कार्डोना जिसे बाद में बदल कर ब्राडोना (bradona) कर दिया गया है। यहां एक बड़ी सी दीवार बनाई गई है जिसमें ब्रा लटकती है। 2015 में इसका नाम बदला गया था और इसे ऐसा इसलिए बनाया गया था ताकि ब्रेस्ट कैंसर के लिए 30 हज़ार डॉलर बटोरे जा सकें।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों एक ही शेप के होते हैं ब्रा के हुक, जानें इसके पीछे का लॉजिक
कई महिलाएं इसके बारे में नहीं जानती हैं कि नर्सिंग ब्रा उनके कितने काम की साबित हो सकती है। ये स्पेशल ब्रा ब्रेस्टफीडिंग के लिए बनी होती है और इसके साथ काफी हद तक ब्रेस्ट मिल्क लीक होने की समस्या भी कम हो जाती है।
इसका जवाब है पता नहीं। यकीनन इसपर कई शोध हुए हैं और अभी तक भी ये समझ नहीं आता कि क्या वाकई इसे पहनना जरूरी भी है या नहीं। कई मामलों में ये जरूरी हो जाती है, लेकिन हर वक्त इसे पहना जाए ये जरूरी भी नहीं है। ऐसे में ब्रा पहनना या ना पहनना महिलाओं का खुद का निर्णय हो सकता है।
क्या आपको ब्रा से जुड़े इन फैक्ट्स के बारे में पता था? अगर नहीं तो ये जानकारी शेयर जरूर करें और अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।