herzindagi
reason behind women bra have bow

महिलाओं की ब्रा में क्यों बना होता है Bow? जानें कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

why women bra have bow: महिलाओं की ब्रा में बो का डिजाइन बनाया जाता है। इस डिजाइन के पीछे की कहानी जानने के लिए पढ़े पूरा आर्टिकल।  
Editorial
Updated:- 2023-11-06, 16:13 IST

हर महिला के लिए ब्रा पहनना जरूरी है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ब्रा पहनने से हमारे ब्रेस्ट सुडौल भी रहते हैं। साथ ही किसी तरह की चोट लगने से भी ब्रा ब्रेस्ट को बचाती हैं। ब्रा हमेशा हमारी अपर बॉडी को सपोर्ट करती है और वो महिलाएं जिनके हेवी ब्रेस्ट होते हैं उन्हें तो इसकी जरूरत काफी ज्यादा रहती है।

पर ब्रा से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स भी हैं जिनके बारे में महिलाएं नहीं जानती हैं और वो इन्हें हमेशा नजरअंदाज कर देती हैं। उदाहरण के तौर पर ब्रा में अधिकतर Bow बना हुआ होता है जिसके बारे ज्यादातर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं। क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों है? इन दिनों इनफार्मेशन शेयरिंग वेबसाइट Quora की एक पोस्ट बहुत वायरल हो रही है जिसमें इसी फैक्ट की जानकारी दी गई है। 

आखिर क्यों होता है ब्रा में Bow? 

why bra have bow

पुराने जमाने में जब महिलाएं कॉर्सेट पहना करती थीं तब उसमें व्हेल की हड्डी का एक पीस होता था जिसे बस्क कहा जाता था। उसे कॉर्सेट के सामने के हिस्से में लगाया जाता था और फिर एक बो (Bow) की मदद से बांधा जाता था। बस्क तो चला गया, लेकिन बो अभी भी मौजूद है। (क्या सही ब्रा पहन रही हैं आप?)

ऐसा ही एक कारण अंडरवियर के लिए भी है क्योंकि इलास्टिक के बनने से पहले लोग Bow के शेप में अपनी अंडरवियर को बांधते थे। 

ये सबसे आसान जगह है एक बो को लगाने के लिए इसलिए इसे लगाया जाता है। ये तो था कोरा का एक्सप्लेनेशन जो ऐतिहासिक है। पर इस बो के ब्रा में मौजूद होने का एक और कारण है। हालांकि, कई कंपनियां अब इसे हटाने भी लगी हैं, लेकिन अधिकतर ब्रा में अभी भी ये मिल जाएगा। 

दरअसल, ये ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस का साइन भी है। ब्रा में इसका मौजूद होना जागरूकता के नजरिए से देखा जा सकता है जो ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए है। 

इसे जरूर पढ़ें- ब्रा पहनते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ेगा बॉडी शेप और बढ़ेगा साइड फैट 

मॉर्डन ब्रा का जन्म कहां हुआ था? 

facts about women bra

जब हम ब्रा के इतिहास की बात शुरू कर ही चुके हैं तो क्यों ना इसके बनने की कहानी के बारे में भी बता दिया जाए। फ्रांस 1890 के दशक में ब्रा का आविष्कार हुआ था। वैसे इससे पहले भी ब्रेस्ट के लिए कॉर्सेट और अन्य चीज़ें हुआ करती थीं, लेकिन मॉर्डन ब्रा तो फ्रांस की ही देन है। (ब्रा की वेरायटी के बारे में जानें)

इस दौरान फैशन में हर जगह क्रांति चल रही थी और कॉर्सेट को इस समय ही दो भागों में बांटा गया। वैसे तो इसे पूरी तरह से प्रचलन में आने में समय लगा, लेकिन फिर भी इसे ही शुरुआत माना जाता है क्योंकि ये पहली बार था जब ब्रा शेप ले रही थी।  

bow on women bra facts

इसके बाद 1930 के दशक में कप साइज का आविष्कार हुआ। S. H. Camp and Company ने पहली बार कप साइज बनाए। ये सिस्टम काफी कुछ वैसा ही था जैसा अभी के समय में इस्तेमाल किया जाता है।  

धीरे-धीरे उसे A से D की कैटेगरी में बांटा गया और फिर धीरे-धीरे मॉर्डन ब्रा ने जन्म लिया। 

इसे जरूर पढ़ें- ऑनलाइन या बिना ट्राई किए खरीदनी है ब्रा तो कभी न भूलें ये 5 बातें

अब इतने समय बाद ऐसी ब्रा आने लगी है जो अलग-अलग शरीर के हिसाब से फिट हो सके और महिलाओं की जरूरतों को समझ सकें। देखा जाए तो ब्रा का इतिहास भी 150 साल से ज्यादा पुराना नहीं है और उससे पहले के फैशन को देखकर लगता है कि इतने कम समय में ही काफी बदलाव देख लिया है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Photo Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।