herzindagi
why women get sick more often in january

जनवरी में 40+ महिलाएं ज्‍यादा बीमार क्यों पड़ती हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

क्‍या आपको पता है कि जनवरी में 40 से ज्‍यादा उम्र की महिलाओं के बीमार पड़ने के पीछे हार्मोनल असंतुलन और कमजोर इम्यूनिटी मुख्य कारण हैं। मेनोवेदा की सह-संस्थापक तमन्ना सिंह बताती हैं कि एस्ट्रोजन की कमी, बिगड़ा स्लीप पैटर्न, खराब खान-पान और पानी की कमी इसमें योगदान करते हैं। आइए इससे बचने के उपायों के बारे में एक्‍सपर्ट से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 20:49 IST

सर्द हवाओं की सिहरन और कोहरे की चादर के बीच जनवरी का महीना अपने साथ नई शुरुआत का जोश लेकर आता है, लेकिन इन सभी के बीच, बहुत सी महिलाएं खुद को सर्दी, खांसी और बहुत ज्‍यादा थकान से घिरा पाती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि नए साल के पहले महीने में ही शरीर साथ क्यों छोड़ने लगता है? खासकर 40 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं के लिए यह समय सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकती है। आइए मेनोवेदा की को-फाउंडर और सर्टिफाइड मेनोपॉज कोच तमन्ना सिंह से इसके पीछे का असली कारण जानते हैं।

जनवरी में महिलाओं के बीमारी होने कारण

why women get sick more often

हार्मोनल बदलाव और कमजोर इम्यूनिटी

40 की उम्र के बाद महिलाएं पेरिमेनोपॉज या मेनोपॉज के करीब होती हैं। इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल गिरने लगता है। तमन्ना सिंह बताती हैं कि एस्ट्रोजन न सिर्फ फर्टिलिटी के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमारी इम्‍यून सिस्‍टम को भी ढाल देता है। इसकी कमी से शरीर वायरस और इंफेक्‍शन के प्रति ज्‍यादा संवेदनशील हो जाता है।

बिगड़ा हुआ स्लीप पैटर्न और रूटीन

जनवरी में अक्सर नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है। देर रात सोना, देर से उठना या छुट्टियों के बाद अचानक रूटीन बदलना। नींद की कमी सीधे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है। जी हां कम नींद लेने से शरीर को रिपेयर होने का समय नहीं मिल पाता है, जिससे थकान और बीमारी बनी रहती है।

खान-पान और पानी की कमी

सर्दियों में हमें प्यास कम लगती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके साथ ही विंटर क्रेविंग्स की वजह से हम भारी और तला-भुना भोजन ज्यादा करते हैं। पोषण की कमी और प्रदूषण का साथ मिलते ही शरीर बीमारियों का घर बन जाता है।

यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में भी दिखेंगी जवां और खूबसूरत, अच्छी सेहत के लिए कभी न छोड़ें ये 5 काम

इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट टिप्स

water to improve immunity

  • आयुर्वेदिक सुरक्षा कवच- अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। डाइट में अदरक, हल्दी, काली मिर्च और तुलसी का काढ़ा या चाय शामिल करें।
  • प्रोटीन है जरूरी- इम्यूनिटी के लिए शरीर को रिपेयर होने की जरूरत होती है। अपनी थाली में दालें, अंडा, पनीर और नट्स (बादाम-अखरोट) जरूर शामिल करें।
  • एक्टिव रहें- कड़कड़ाती ठंड में बाहर जाना मुश्किल हो तो घर के अंदर ही 20 मिनट योगाभ्यास या वॉक करें।
  • 7-8 घंटे की गहरी नींद- रात को सोने का निश्चित समय तय करें। गैजेट्स को खुद से दूर रखें ताकि शरीर को अच्‍छी तरह से रिकवरी मिल सके।
  • तनाव को मैनेज करें- डीप ब्रीदिंग प्राणायम से तनाव कम होता है, जो मिडलाइफ की समस्याओं में रामबाण है।

यह भी पढ़ें- Winter Health: सर्दी में नहीं पड़ेंगी बीमार, 50 की उम्र में महिलाएं आजमाएं ये 5 'गोल्डन रूल्स'

अगर आपकी उम्र भी 40 के पार है और सर्दियों खासतौर पर जनवरी में ज्‍यादा बीमार पड़ती हैं, तो इस आर्टिकल में बताए उपायों को जरूर आजमाएं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।