herzindagi
high cholesterol

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर नजर आते हैं यह लक्षण, ना करें नजरअंदाज

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है तो आपको कुछ बदलाव या संकेत नजर आ सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-08-06, 13:23 IST

कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है। यह शरीर के लिए आवश्यक होता है। स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए शरीर को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल का शरीर में सीमित मात्रा में होना जरूरी है। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो इससे आपके हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च होता है तो इससे ब्लड वेसल्स में फैटी डिपॉसिट डेवलप होने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे यह बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण आपकी धमनियों से पर्याप्त रक्त प्रवाहित होना मुश्किल हो जाता है और एक थक्का बना सकते हैं जो दिल का दौरा या स्ट्रोक का कारण बनता है।

कई बार उच्च कोलेस्ट्रॉल विरासत में मिल सकता है, लेकिन कभी-कभी यह आपकी अनहेल्दी जीवनशैली का भी परिणाम हो सकता है। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो इससे कुछ संकेत मिल सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं-

सीने में बार-बार दर्द होना

chest pain

अगर आपको बार-बार सीने में दर्द की शिकायत हो रही है तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत हो सकता है। दरसअल, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धमनियों के माध्यम से रक्त के प्रवाह को कम कर सकते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी अक्सर इस समस्या से जूझती हैं तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर ना करें और एक बार ब्लड टेस्ट अवश्य करवा लें।

इसे जरूर पढ़ें-शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट द्वारा बताए गए यह टिप्स

स्किन में बदलाव होना

जब व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है, तो उसका असर आपकी स्किन पर भी नजर आ सकता है। मसलन, कोलेस्ट्रॉल का हाई लेवल होने पर स्किन पर नरम और पीले रंग के निशान नजर आ सकते हैं, इसे ज़ैंथोमा कहा जाता है।(कोलेस्ट्रॉल को ऐसे रखें काबू में)

मोटापा और कोलेस्ट्रॉल

fat and cholesterol

मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है, उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। दरअसल, बहुत से लोग जो मोटे हैं या जिन्हें मधुमेह है, उनमें भी उच्च कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए, अगर आपका वजन तेजी से बढ़ने लगा है, तो आपको एक बार ब्लड टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए, ताकि आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या को बढ़ने से पहले ही उसकी पहचान की जा सके।

दिल का दौरा या स्ट्रोक

उच्च कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है, जिसमें आमतौर पर बहुत अधिक लक्षण नजर नहीं आते हैं और इसलिए लोगों को कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के बारे में जल्दी से पता नहीं चलता है। हालांकि, यह कुछ गंभीर स्थितियों की वजह बन सकता है। मसलन, जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्राबहुत अधिक बढ़ जाती है तो इससे व्यक्ति को दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है।

नोट- यहां आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट संकेत या लक्षण नहीं होते हैं। बस आपको अपने शरीर में आ रहे कुछ बदलावों को ही पहचानना होगा। अधिकतर मामलो में, व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल होने पर भी उसके बारे में पता नहीं होता, क्योंकि उसका कोई लक्षण नजर नहीं आता है। इसलिए, साल में एक बार फुल बॉडी चेकअप अवश्य करवाएं।

इसे जरूर पढ़ें-बॉडी के इन 7 संकेतों से जानें कि आप हो रही हैं हाई कोलेस्‍ट्रॉल की शिकार


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।