herzindagi
mistakes during periods

पीरियड्स के दौरान ये गलतियां बढ़ा सकती हैं दर्द की समस्या

अगर आप पीरियड्स के दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां करती हैं तो इससे आपके दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-25, 14:00 IST

हर माह एक निश्चित समय पर महिलाओं को पीरियड्स होते हैं। यह एक ऐसा समय होता है, जब महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग या पीरियड पेन की समस्या का सामना करना पड़ता है। महिलाएं अक्सर अपने मासिक धर्म चक्र के दौरान विभिन्न शारीरिक परिवर्तनों से गुजरती हैं जिसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याएं होती है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। दर्द के कारण महिला के लिए अपने रोजमर्रा के कार्य करना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। ऐसा सिर्फ हैवी ब्लीडिंग के कारण ही नहीं होता है, बल्कि कई बार महिलाएं पीरियड्स के दौरान कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका दर्द बद से बदतर हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पीरियड्स के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं-

पर्याप्त पानी नहीं पीना

water

यूं तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए बेहद आवश्यक है, लेकिन पीरियड्स के दौरान यह और भी अधिक महत्वपूर्ण है। जब आप पीरियड्स में पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो इससे बॉडी डिहाइड्रेटेड हो जाती है। बॉडी के डिहाइड्रेटेड होने से ऐंठन और बेचैनी हो सकती है। जिसके कारण महिला को बहुत अधिक दर्द होता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है और कब्ज, गैस और सूजन का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ेंःपीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द को कम करने के लिए ये हर्ब्स होंगे बेहद फायदेमंद

मील्स को स्किप करना

पीरियड्स के दौरान शरीर काफी लो फील करता है और इसलिए खाना खाने का मन नहीं करता है। लेकिन इस दौरान मील्स स्किप करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। भोजन न करने से भी पेट की मांसपेशियों में दर्द हो सकता है और इसलिए, आप कमजोर महसूस कर सकती हैं। बेहतर होगा कि आप पीरियड्स के दौरान हल्का और पौष्टिक भोजन करें।

पर्याप्त आराम ना करना

rest during periods

पीरियड्स के दौरान महिलाएं असहज फील करती हैं और इसलिए वह सही तरह से आराम नहीं कर पाती है। लेकिन जब आप पर्याप्त आराम नहीं करती हैं तो इससे आपका शरीर बहुत अधिक थका हुआ महसूस करता है। पर्याप्त आराम न करने से भी आप अधिक चिड़चिड़ी हो सकती हैं। साथ ही इससे दर्द की समस्या भी बहुत अधिक बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ेंःMenstrual Hygiene Day: पीरियड्स के दौरान भूल से भी ना करें ये 9 गलतियां वरना पड़ेगा पछताना

पैकेज्ड या सॉल्टेड फूड का अधिक सेवन करना

पीरियड्स के दौरान अगर आप अपने मूड को बूस्ट अप करने के लिए बहुत अधिक नमक या पैकेज्ड आइटम का सेवन करती हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। दरअसल, जब आप ऐसा करती हैं तो इससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती हैं और यह क्रैम्प व दर्द को और भी अधिक बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपको सूजन की समस्या भी हो सकती है।

बहुत सारी कॉफी पीना

coffe affectsमासिक धर्म के दौरान यह सबसे खराब चीजों में से एक है जो आप करती हैं। महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए बहुत अधिक कॉफी का सेवन करती हैं। लेकिन इसमें मौजूद कैफीन की अधिकता आपके दर्द को बढ़ा सकती है। इसलिए, यह ध्यान दें कि आप पीरियड्स के दौरान अपनी कॉफी के सेवन को सीमित करें।

तो अब आप भी इन गलतियों से बचें और पीरियड्स के दौरान अपने दर्द का असहनीय होने से बचाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।