herzindagi
what to do if holi colour go into your eyes

आंखों में चला जाए होली का रंग तो तुरंत अपनाएं ये टिप्स

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">होली के खास मौके पर कई बार हमारे आंखों में होली का रंग चला जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ खास टिप्स को करें फॉलो।</span>
Editorial
Updated:- 2023-03-01, 12:52 IST

होली का त्यौहार हम काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।वही, कई बार होली का रंग हमारे आंखों में चला जाता है जिससे आंखों में काफी ज्यादा दर्द होता है। इस विषय पर हमने हमारे एक्सपर्ट एनएमसीएच अस्पताल के ओफ्थल्मोलॉजिस्ट डॉक्टर योगेश से बातचीत की है। उन्होंने हमें कुछ आसान टिप्स की जानकारी दी।

आप में से कई लोग होंगे जो होली में स्किन की परेशानियों से बचने का इलाज तो कर लेते हैं लेकिन आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं। कई लोगों को रंग के कारण एलर्जी का भी सामना करना पड़ता होगा। ऐसे में एक्सपर्ट की ओर से बताई गई कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आंखों के आसपास तेल लगाएं

How to remove Holi color from body

कई लोग होली के दिनसिर्फ शरीर पर ही तेल लगाते है। आपको आंखों के आसपास याद से तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से रंग आंखों में जल्दी नहीं जाता है। साथ ही रंग को छुड़ाने में भी आसानी होती है। (होली के दौरान त्‍वचा को दें खास देखभाल)

इसे भी पढ़ें:होली से पहले नई-नवेली दुल्हन इस तरह करें अपनी त्वचा और बालों की देखभाल

आंखों को न धोएं

गलती से आंखों में रंग चला जाता है तो कई लोग आंखों को पानी से धो लेते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पूरी आंखों में रंग चला जाता है और यह ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको आई क्लीनर ड्रॉपका इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से रंग आसानी से आंखों से निकल जाएंगा।

इसे भी पढ़ें:होली के बाद इस तरह करें स्किन केयर

आंखों को रगड़ें नहीं

कई बार हमें रंग के कारण जलन होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हो तो भूलकर भी आंखों को रगड़े नहीं। ऐसा करने से रंग आंख में फैल जाता हैं। अगर आंखों में रंग चला जाए तो कॉटन के कपड़े की मदद से आंखों को साफ करें।

होली खेलते समय सावधानीबरतें

हमें सावधानी के साथ होली खेलना चाहिए। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि केमिकल युक्त रंग न खरीदें इस प्रकार के रंगों के कारण ही आपको स्किन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।


Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।