सर्दी के मौसम में सुबह बिस्तर से उठना एक चुनौती बन सकता है। ठंडी हवा, गर्म बिस्तर और आराम करने का मन कई बार हमें उठने से रोकता है। लेकिन, अगर आप ठंड में भी ताजगी और फुर्ती से भरपूर महसूस करना चाहती हैं, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ आदतें अपनानी होंगी। ये आदतें न सिर्फ शरीर को सक्रिय करेंगी, बल्कि पूरे दिन को भी ऊर्जावान बना देंगी। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काम्या से
एक्सपर्ट बताती हैं कि सुबह उठते के साथ भस्त्रिका प्राणायाम करना चाहिए। यह गहरी श्वसन तकनीक है,जिसमें तेजी से सांस को अंदर और बाहर लिया जाता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। यह आपके तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है।
शरीर में फुर्ती लाने के लिए सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन योग आसन है,जो पूरे शरीर को सक्रिय करता है और शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ाता है। इससे पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और आपका मन ताजगी से भर जाता है। कम से कम 6 राउंड सूर्य नमस्कार जरूर करें।
सर्दियों में सूरज की रोशनी में थोड़ी देर जरूर बैठें। इससे शरीर में विटामिन डी का निर्माण होता है, जो मूड को अच्छा बनाता है और शरीर को ऊर्जावान महसूस कराता है।
यह भी पढ़ें-Sugar ही नहीं, इस फूल से ये 4 रोग भी रहते हैं आपसे कोसों दूर
सुबह के वक्त गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। इससे ना सिर्फ आपको ताजगी मिलती है, बल्कि शरीर में फुर्ती भी आती है। गुनगुना पानी पाचन क्रिया को एक्टिव करता है। यह आपके पेट में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है और आपके शरीर को हल्का महसूस कराता है।
अपनी पसंदीदा म्यूजिक सुनें, यह आपके मन को खुश करता है। म्यूजिक आपको मानसिक रूप से सक्रिय करने में मदद करता है। इससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं और दिन की शुरुआत में उत्साह से करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-30 की उम्र में 20 की नजर आ सकती हैं आप, बस फॉलो करें ये रूल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।