herzindagi
image

30 की उम्र में 20 की नजर आ सकती हैं आप, बस फॉलो करें ये रूल्स

क्या आप 30 की उम्र में 20 जैसी दिखना चाहती हैं? जानिए हेल्थ एक्सपर्ट के बताए कुछ असरदार टिप्स ,जो आपकी बढ़ती उम्र को धीमा कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-04, 17:31 IST

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा और शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। जैसे ही आप 30 की उम्र में पहुंचती हैं, बढ़ती उम्र के लक्षण त्वचा पर सबसे पहले दिखते हैं। अगर आपकी भी उम्र 30 है और आप इस उम्र में 20 की तरह नजर आना चाहती हैं, तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी बढ़ती उम्र को धीमा कर सकती हैं और त्वचा को जवां रख सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

30 की उम्र में 20 की नजर आने के लिए क्या करें?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि आपको दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी में आधे नींबू का रस डालकर करनी चाहिए।  इसके बाद आप बादाम और अखरोट खाएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है,  इम्युनिटी बढ़ती है और त्वचा में भी निखार आता है।  
  • प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलती है।  दाल का चीला बनाएं, उसमें ताजी सब्जियां डालें। चीले को पुदीने की चटनी के साथ खाएं। यह आपको ऊर्जा देने के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
  • अपने खाने को तैयार करने के लिए हमेशा नेचुरल और हेल्दी तेल का चुनाव करें। वर्जिन नारियल तेल और कच्ची घानी सरसों का तेल अच्छे विकल्प हैं। यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।  
  • फलों में कई जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की सेहत को बढ़ाते हैं। आप दिन में दो फल खाएं। इसके साथ ही कद्दू और सूरजमुखी के बीजों का सेवन करें।
  • नींद आपकी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। जब आप नींद पूरी लेते हैं, तो शरीर अपनी कोशिकाओं को फिर से बनता है। यह त्वचा को ताजगी और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
  • ग्रीन टी जरूर पिएं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें-Sugar ही नहीं, इस फूल से ये 4 रोग भी रहते हैं आपसे कोसों दूर

natural skincare

तनाव का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है और इससे आप जल्द बूढ़े दिखते हैं। इसलिए, तनाव को कम करें। योग, ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक का अभ्यास करें।

चाय, कॉफी, शराब, शक्कर और प्रोसेस्ड फूड त्वचा की नमी को छीन लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी दिखाई देती है। इन चीजों को सीमित करें। 

यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद लटके हुए पेट को अंदर करने के लिए करें ये 6 काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।