herzindagi
What to do to protect yourself from the cold at the Magh Mela

माघ मेला में ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, कड़कड़ाती सर्दी में मिलेगी राहत

How to Stay Warm During Magh Mela: जनवरी की कड़कड़ाती ठंड के साथ ही माघ मेला भी शुरू हो चुका है। 03 जनवरी से आयोजित होने वाले इस मेले में दुनियाभर के लोगों का आना शुरू हो चुका है। अगर आप भी इस मेले में शामिल होने के लिए जा रही हैं, ठंड से बचाव का खास ध्यान देने की जरूरत है।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 15:48 IST

Ways to Protect Yourself From Cold During Winter: संगम की रेती पर हर साल आयोजित होने वाले माघ मेला का आरंभ 03 जनवरी से प्रयागराज में हो चुका है। इसके साथ ही हजारों लोगों की भीड़ हर दिन संगम में डुबकी लगाने आते हैं। जनवरी की कड़कड़ाती ठंड के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखना एक बड़ी चुनौती होती है। खुली जगह और रात का गिरता तापमान किसी को भी बीमार कर सकता है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समय काफी कठिन होता है। ऐसे में माघ मेले के दौरान ठंड से बचने के लिए सही तैयारी होनी जरूरी है। अगर आप भी इस साल माघ मेले में जाने का प्लान कर रही हैं, तो कुछ आसान तरीके अपनाकर सर्दी से बच सकती हैं।

रात में ठंड से बचने के लिए क्या करें?

easy way to protect cold in magh mela

आमतौर पर लोग माघ मेले में स्नान करने के लिए एक दिन पहले रात में आकर गंगा के किनारे या टेंट में रुकते हैं। अगर आप भी रात के समय संगम पहुंच रही हैं, तो वहां पर मौजूद टेंट में रुक सकती हैं। अगर बाहर खुले में रह रही हैं, तो जमीन पर पुआल बिछाकर उसके ऊपर दरी डालें। पुआल आपको आसानी से वहां पर मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ से संगम पहुंचने के साधन कौन-कौन से हैं? किराया और रूट से जुड़ी यहां जानें डिटेल्स

कपड़ों की सही लेयरिंग है जरूरी

मेले में ठंड से बचने के लिए जो सबसे जरूरी और अहम बात है वह कपड़ों का पहनावा और लेयरिंग। अगर आप कल्पवास या फिर एक दिन के लिए भी जा रही हैं, तो एक मोटा स्वेटर और उसके ऊपर 2-3 कपड़े पहनें।

सबसे पहले थर्मल पहनें, उसके ऊपर शर्ट या स्वेटर और फिर जैकेट। कपड़ों की इन परतों के बीच हवा रुक जाती है, जो शरीर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देती। साथ ही, ऊनी टोपी से कान और मफलर से गला ढंकना कभी न भूलें।

ठंडी चीजों को खाने से बचें

सर्दी से बचने के लिए माघ मेले में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। मेले में मिलने वाली चीजें जैसे गुड़, तिल और मूंगफली लेकर खाएं। ये चीजें शरीर को तुरंत ऊर्जा और गर्मी देती हैं। ठंड का एहसास होने पर चाय का सेवन करें।

संगम स्नान के बाद गीले कपड़ों में घूमने से बचें

What to do to protect yourself from the cold

ठंडे पानी में डुबकी लगाने के बाद शरीर का तापमान बढ़ता है। अब ऐसे में नहाने से पहले जो कपड़े पहनने हैं, उसे निकाल लें। पानी से बाहर निकलने के तुरंत गीले कपड़े बदलें और सूखे तौलिए से शरीर को अच्छे से पोंछें। स्नान के बाद थोड़ी देर धूप या आग के पास जाकर बैठे। आपको माघ मेला परिसर में जगह-जगह आग जलती हुई मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: अरैल घाट से संगम घाट तक कैसे जाएं? यहां जानें नाव का किराया

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।