herzindagi
Magh Mela 2026 Accommodation in hindi

Magh Mela Prayagraj 2026: माघ मेला में महिलाओं के रुकने से लेकर कपड़े बदलने को लेकर की गई ये व्यवस्था, जानें कैसे ले पाएंगी इस सुविधाओं का लाभ

Magh Mela 2026 Accommodation: माघ मेला 2026 03 जनवरी से शुरू हो चुका है। अगर आप माघ मेले के लिए प्रयागराज जा रही हैं, तो यकीनन वहां पर होने वाली व्यवस्था के बारे में पहले से पता करना जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको माघ मेले में महिलाओं के रुकने से लेकर कपड़े बदलने को लेकर क्या व्यवस्था है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 18:35 IST

Magh Mela Prayagraj Arrangement Details: 2025 में महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया था। इस मेले में देश-दुनिया से करोड़ों लोग शामिल होने के लिए यहां आए थे। वहीं इस साल भी प्रयागराज में माघ मेला का आयोजन किया जा रहा है। 03 जनवरी, 2026 से माघ मेला शुरू हो चुका है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। माघ मेला का पहला शाही स्नान 03 जनवरी को था। वहीं दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी को होने वाला है। भीड़-भाड़ और लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, प्रभावी संचार प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और यातायात नियंत्रण को लेकर व्यवस्था की गई हैं।

अगर आप शाही स्नान पर प्रयागराज जाने का सोच रही हैं और यह जानना चाहती हैं कि यहां पर रुकने और कपड़े बदलने की व्यवस्था के बारे में जानना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आज हम आपको Magh Mela 2026 में महिलाओं के लिए क्या-क्या व्यवस्था की गई है इसके बारे में बताने जा रहे हैं? 

माघ मेला में महिलाओं के रुकने की क्या है व्यवस्था?

Magh Mela 2026 facilities

अगर आप माघ मेले में स्नान करने और घूमने के लिए जा रही हैं और रुकने की व्यवस्था के बारे में जानना चाहती हैं, तो बता दें कि संगम में रुकने के लिए जनाश्रय बनाए गए हैं। यहां पर जाकर आप जितने दिन रुकना चाहती हैं रुक सकती हैं। महिलाओं और पुरूष के लिए अलग-अलग इंतजाम नहीं बल्कि एक ही जगह है।

इसे भी पढ़ें- Magh Mela Route 2026: लखनऊ से माघ मेला प्रयागराज कैसे जाएं? रास्ते में कौन-कौन लोकेशन कर सकते हैं एक्सप्लोर

माघ मेला में महिलाओं के रुकने की व्यवस्था फ्री या शुल्क

जनाश्रय में रुकने के लिए आपको 50-100 रुपये देना होना। ये जनाश्रय हनुमान मंदिर गेट और किला घाट के पास में है। इसके साथ ही सेक्टर-3 में रुकने की व्यवस्था है। इसके अलावा 3-4 जनाश्रय और बनाए गए हैं, जहां आप जाकर रात रूक सकती हैं।

माघ मेला में कपड़ा चेंज करने के लिए क्या है व्यवस्था?

Women safety at Magh Mela 2026

सबसे जरूरी और अहम बात स्नान करने के बाद कपड़े बदलने को लेकर क्या व्यवस्था है। अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है, तो बता दें कि घाट से 50 मीटर की दूरी पर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। बता दें कि स्नान करने के लिए महिलाओं के लिए कोई अलग घाट या जगह नहीं है। 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: अरैल घाट से संगम घाट तक कैसे जाएं? यहां जानें नाव का किराया

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock, Personal images

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।