herzindagi
Magh Mela accommodation and tent charge

माघ मेला में ठहरने और टेंट सिटी की क्या है व्यवस्था? यहां जानें कितने रुपये चार्ज

Magh Mela 2026 Prayagraj Tent Charge: अगर आप प्रयागराज माघ मेला में कई दिनों तक के लिए शामिल होने के लिए जा रहे हैं, तो यकीनन वहां पर रुकने की व्यवस्था के बारे में जानना चाहते होंगे। अगर हां, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। नीचे जानें ठहरने और टेंट सिटी की क्या है सुविधा और कितने रुपये चार्ज?
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 17:16 IST

Magh Mela 2026 Prayagraj Accommodation: प्रयागराज में आयोजित होने वाला माघ मेला 2026 का आयोजन 03 जनवरी, 2026 से हो चुका है। संगम स्नान के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। अब ऐसे में प्रशासन और सरकार द्वारा न केवल श्रद्धालुओं के नहाने के लिए संगम घाट पर तैयारी की गई है बल्कि ठहरने के लिए भी व्यापक और आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। संगम की रेती पर बसी अस्थायी टेंट सिटी इस मेले का मुख्य आकर्षण होती है, जहां दूर-दराज से आने वाले कल्पवासी और पर्यटक ठहरते हैं।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और विभिन्न निजी ऑपरेटरों द्वारा यहां लग्जरी से लेकर बजट फ्रेंडली टेंट तक की व्यवस्था की गई है। आज के इस लेख में हम आपको माघ मेला में श्रद्धालुओं के ठहरने और टेंट सिटी की क्या है सुविधा और कितने रुपये चार्ज इसके बारे में बताने जा रहे हैं? इसकी जानकारी इलाहाबाद के निवासी आकाश त्रिपाठी से ली है।

टेंट सिटी में ठहरने के व्यवस्था और शुल्क

Magh Mela 2026 Prayagraj

माघ मेले में श्रद्धालुओं के रुकने के लिए शरणाश्राय बना हुआ है। यहां पर रुकने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है। प्रशासन द्वारा लगाए गए टेंट पुलिस लाइन के पास बना हुआ है। वहीं संगम में बने प्राइवेट टेंट में अगर आप रुकते हैं, तो उसके लिए आपको पैसे देने होंगे।

1 महीने के लिए अगर आप यहां रुकते हैं, तो उसके लिए 5000 रुपये देना होगा। इसका आकार छोटा है, लेकिन आराम से 6-7 लोग रह सकते हैं। वहीं अगर आप बड़ा टेंट लेते हैं, तो इसका किराया बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- माघ मेला में ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, कड़कड़ाती सर्दी में मिलेगी राहत

कल्पवासियों के लिए विशेष व्यवस्था

kalpvasiyo ke rukne ki vyavastha

वे श्रद्धालु जो पूरे एक महीने तक संगम तट पर रहकर तप और ध्यान करते हैं, उन्हें कल्पवासी कहा जाता है। प्रशासन द्वारा कल्पवासियों के लिए रियायती दरों पर जमीन और टेंट उपलब्ध कराए जाते हैं। हालांकि इसके लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है।

कई टेंट सिटी कल्पवास के लिए विशेष पैकेज प्रदान करती हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 18,000 से 35,000 रुपये तक होती है। 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela Prayagraj 2026: माघ मेला में महिलाओं के रुकने से लेकर कपड़े बदलने को लेकर की गई ये व्यवस्था, जानें कैसे ले पाएंगी इस सुविधाओं का लाभ

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-herzindagi


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।