image

Vastu Tips: सुबह उठते ही न करें ये 3 गलतियां, रुक सकती है तरक्की

सुबह उठते ही हम अक्सर कई सारे काम ऐसे कर लेते हैं, जिसकी वजह से हमारे जीवन में कई सारी परेशानियां आने लगती है। साथ ही तरक्की भी रुक जाती है। आर्टिकल में जानते हैं किन कामों को नहीं करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 10:00 IST

सुबह उठते ही कम कई सारे कार्य करते हैं। साथ ही हम ऐसी चीजों को करते हैं, जिससे हमारे कार्य तो होने लगते हैं, लेकिन तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, अगर आप कुछ चीजों को बदल लें तो काम, धन और करियर से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती है। आइए इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आपके सभी कार्य आसानी से हो जाएं और ये 3 गलतियां होने से बच जाएं।

सुबह उठते ही नकारात्मक बातें सोचना या बोलना

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही मन और वाणी शुद्ध होनी चाहिए। अगर दिन की शुरुआत चिंता, गुस्से या शिकायत से की जाए, तो इसका असर पूरे दिन की ऊर्जा पर पड़ता है। सुबह उठते ही ईश्वर का स्मरण करें, धन्यवाद भाव रखें और सकारात्मक विचार अपनाएं। इससे मन शांत रहता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

1 - 2026-01-10T225259.402

बिस्तर से उठते ही जमीन पर पैर पटकना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, धरती को माता का दर्जा दिया गया है। सुबह उठते ही जमीन पर जोर से पैर पटकना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। बिस्तर से उतरते समय पहले धरती को स्पर्श कर क्षमा याचना करें और फिर धीरे से पैर रखें। इससे आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम रहेगा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: फर्नीचर के रंग से बदलती है किस्मत, जानें वास्तु एक्सपर्ट की सलाह

सूर्योदय के बाद देर तक सोते रहना

ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे शुभ माना जाता है। सूर्योदय के बाद तक सोते रहना आलस्य, तनाव और अवसरों की कमी का कारण बन सकता है। जो लोग देर से उठते हैं, उनके जीवन में अक्सर काम अटकने और तरक्की धीमी होने की समस्या देखी जाती है। इसलिए आप इन चीजों का खास ध्यान रखें।

3 - 2026-01-10T225303.860

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दुकान लेते समय अपनाएं ये वास्तु नियम, व्यापार में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में सफलता, धन और तरक्की बनी रहे, तो सुबह उठते ही की जाने वाली इन 3 गलतियों से बचें। वास्तु के अनुसार सुबह की सकारात्मक शुरुआत न सिर्फ दिन को बेहतर बनाती है, बल्कि जीवन में भी स्थायी उन्नति का मार्ग खोल देते हैं। इसलिए आपको कोशिश करनी है कि आप किसी भी कार्य को करते समय जानकारी रहे। आप चाहें तो इसकी जानकारी अपने एक्सपर्ट से भी ले सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;